newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: शिंदे के MLA ने प्रियंका चतुर्वेदी पर दिया विवादित बयान, प्रियंका ने पलटवार करते हुए बताया ‘वल्गर कैरेक्टर’

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के विधायक संजय शिरसाट के एक बयान ने शिवसेना के भीतर ही विवाद को जन्म दे दिया है। शिरसाट की टिप्पणियों से एक नया विवाद शुरू हो गया है जिसके कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। विवाद की शुरुआत शिरसाट की विवादास्पद टिप्पणियों …

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के विधायक संजय शिरसाट के एक बयान ने शिवसेना के भीतर ही विवाद को जन्म दे दिया है। शिरसाट की टिप्पणियों से एक नया विवाद शुरू हो गया है जिसके कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। विवाद की शुरुआत शिरसाट की विवादास्पद टिप्पणियों से हुई, जिसने पार्टी में घमासान पैदा कर दिया है। उनकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शिरसाट को कैरेक्टरलेस और गद्दार करार दिया।

 

गौरतलब है कि प्रियंका चतुर्वेदी 2019 में शिवसेना में शामिल हुईं और 2020 से राज्यसभा सांसद के रूप में काम कर रही हैं। 31 जुलाई को, ठाणे में एक हिंदी भाषी सभा के दौरान, संजय शिरसाट ने खुले तौर पर कहा था कि आदित्य ठाकरे प्रियंका चतुर्वेदी की सुंदरता पर मोहित हो गए थे। जिसके कारण उन्हें उन्हें सांसद के रूप में नामांकित करना पड़ा।

उनके इस बयान के बाद अब पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व डैमेज कंट्रोल करने के लिए संघर्ष कर रहा है, क्योंकि दोनों के बीच जुबानी जंग लगातार बढ़ती जा रही है। शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं।