newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

संजय राऊत भी बन गए टुकड़े-टुकड़े गैंग के पैरोकार, सामना में देश की सर्वाेच्च अदालत को लेकर लिखी ये बेतुकी बात

Saamna Article: सामना(Saamna) में संजय राउत(Sanjay Raut) ने देश की सर्वोच्च अदालत पर भी बेतुकी बात कही है। संजय राउत के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट कई मामलों में अपना कर्तव्य भूल गया।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिवसेना भले ही कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सत्ता का स्वाद ले रही हो लेकिन कभी वो भारतीय जनता पार्टी की सबसे करीबी रही थी। भाजपा और शिवसेना के बीच दरार आने के बाद से शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिए संजय राउत अक्सर भाजपा, मोदी सरकार पर हमला बोलते रहते हैं। एक बार फिर से संजय राउत ने सामना के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। बता दें कि इस बार भाजपा विरोध में संजय राउत ने सामना में विवादित लेख लिख दिया है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने सामना में छपे विवादित संपादकीय में लिखा है कि देश के टूटने में रूस की तरह ज्यादा समय नहीं लगेगा। संजय राउत ने लिखा है कि राज्य और केंद्र के रिश्ते खराब हो रहे हैं। इस लेख के जरिए संजय राउत का मानना है कि देश के टुकड़े अब राज्यों के आधार पर होने में अधिक देर नहीं है।

Uddhav Thackrey Sanjay Raut

इसके अलावा सामना में संजय राउत ने देश की सर्वोच्च अदालत पर भी बेतुकी बात कही है। संजय राउत के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट कई मामलों में अपना कर्तव्य भूल गया। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट अब अपना काम कई मामलों में ठीक तरीके से नहीं रही है। संजय राउत ने कोरोना और लॉकडाउन के बावजूद देश में भ्रष्टाचार का वायरस कायम रहने का आरोप लगाया है।

sanjay raut

बता दें कि बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के वायरल वीडियो का हवाला देते हुए शिवसेना प्रवक्ता ने पीएम मोदी पर एमपी की कमलनाथ सरकार गिराने का आरोप लगाया है। उन्होंने पीएम पर राज्य सरकारों को अस्थिर करने में विशेष रुचि दिखाने का भी आरोप लगाया है।