
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने है। लेकिन चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को झटके पर झटके लगते जा रहे है। बिलासपुर से कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हो गए है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें गले लगाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। सीएम जयराम ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल से फोटो साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि सुरेश चंदेल की बिलासपुर में अच्छी पकड़ और यही वजह की उन्हें भाजपा में शामिल करवाया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरा के दिन हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। जहां पीएम मोदी विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे। पीएम मोदी की बिलासपुर में होने वाली रैली से पहले जेपी नड्डा की मौजूदगी में सुरेश चंदेल भाजपा से जुड़ गए है। जिसे कांग्रेस के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
सीएम जयराम ठाकुर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘‘रिवाज बदल रहा है’’, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में आज पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल जी भाजपा में शामिल हुए। सुरेश जी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत-अभिनंदन। निश्चित रूप से आपके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
‘‘रिवाज बदल रहा है’’
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की उपस्थिति में आज पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता श्री सुरेश चंदेल जी भाजपा में शामिल हुए।
सुरेश जी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत-अभिनंदन।
निश्चित रूप से आपके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। pic.twitter.com/VBqNWnSxsf
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) October 4, 2022
बता दें कि सुरेश चंदेल ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपना त्याग सौंपा भेजा था। ज्ञात हो कि सुरेश चंदेल इससे पहले भी वो भाजपा में ही थे। लेकिन साल 2019 में कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।