
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार को मुंबई से डोमेस्टिक रोड शो का शुभारंभ कर दिया है। अगले 22 दिन में देश के 9 बड़े शहरों में टीम योगी रोड शो के जरिए प्रदेश में 17 लाख करोड़ के निवेश को आकर्षित करने के लिए रोड शो करेगी। वहीं गुरुवार को जब एक तरफ सीएम मुम्बई में बैंकर्स और निवेशकों से मिलकर उन्हें प्रदेश में उद्योग-व्यापार लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे, उस वक्त सोशल मीडिया यूजर्स मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अर्थिक नीतियों की हैशटैग योगीनॉमिक्स के जरिए सराहना करते दिखे। ट्विटर पर हैशटैग योगीनॉमिक्स (#Yoginomics) और ‘योगीजी’ घंटों टॉप ट्रेंड में बने रहे।
इस दौरान यूजर्स मुंबई में आयोजित रोड शो के इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो ट्वीट करके सीएम योगी के प्रयासों की सराहना करते दिखे। ट्विटर पर 36.27 करोड़ यूजर्स तक हैशटैग Yoginomics पहुंचा। तकरीबन 14 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस हैशटैग के जरिए योगी सरकार पर विश्वास जताते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया।
This is something be best so we all like it #Yoginomicspic.twitter.com/K12PpLataC
— Prashant Kumar (@Prashan5051) January 5, 2023
Yogi is doing development in Up sucha great work#Yoginomics pic.twitter.com/aq10WJZohj
— Astik Dubey (@AstikDubey8) January 5, 2023
I just want to say that guys must do your full focus on it #Yoginomics pic.twitter.com/qaVWPFf9sY
— divi (@divi86380550) January 5, 2023
I am very happy to see that they have done good work in every direction.#Yoginomics pic.twitter.com/miv4tioq8Q
— Sweta rani (@swetarani7248) January 5, 2023
इसके अलावा लगभग 23.5 हजार यूजर्स ने लाइक, रिप्लाई और रीट्वीट के जरिए सीएम योगी आर्थिक नीतियों को प्रदेश के विकास के लिए उपयोगी बताया। यूजर्स के अनुसार जिस तरह से योगी सरकार निवेशकों से संपर्क कर रही है वो काबिले तारीफ है। उत्तर प्रदेश में उद्योग धंधे का माहौल बना है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में प्रदेश की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।