
नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और एक्टर सोनाली फोगाट का गोवा में निधन की खबर है। कहा जा रहा है कि सोनाली को हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से ही उनकी जान चली गई। हरियाणा के फतेहाबाद में जन्मी सोनाली फोगाट के अचानक हुए निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले दुख जता रहे हैं। बता दें कि 42 साल कि सोनाली फोगाट ने दूरदर्शन पर बतौर हरियाणवी एंकर के रूप में भी वो काम कर चुकी है। काफी समय से सोनाली BJP में काम कर रही थीं। अपने टिकटॉक वीडियोज की वजह से वो लाइमलाइट में आई थीं। चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी और भी बातें…
महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष थीं सोनाली फोगाट
बीजेपी ने सोनाली को हरियाणा के पिछले विधानसभा चुनाव में हिसार की आदमपुर सीट से प्रत्याशी भी बनाया था। तब वो कांग्रेस में रहे कुलदीप बिश्नोई से हार गई थीं। कुलदीप ने बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद बीते दिनों सोनाली से मुलाकात भी की थी। बीजेपी की हरियाणा इकाई में सोनाली फोगाट महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष थीं।
Breaking News: BJP leader and actress #SonaliPhogat dies of heart attack in Goa pic.twitter.com/qtaLofKYyL
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) August 23, 2022
फतेहाबाद के भूतन गांव की रहने वाली थीं सोनाली
सोनाली सिंह फोगाट फतेहाबाद के भूतन गांव की रहने वाली थी। उनकी शादी स्वर्गीय संजय सिंह फोगाट संग हुई थी। संजय सिंह फोगाट हिसार के हरिता गांव के रहने वाले थे। दिसंबर साल 2016 में सोनाली सिंह फोगाट के पति अपने फार्म हाउस में संदेहास्पद स्थितियों में मृत मिले थे। सोनाली फोगाट के परिवार की बात करें तो उनकी दो बहनें और एक भाई है। सोनाली की बड़ी बहन की शादी उनके पति स्वर्गीय पति संजय फोगाट के बड़े भाई से हुआ है।
बचपन से ही अभिनेत्री बनने का सपना रखती थीं सोनाली
बचपन से ही सोनाली अभिनेत्री बनने का सपना रखती थी। बतौर हरियाणवी एंकर के रूप में काम कर चुकी सोनाली को टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक अम्मा में ब्रेक मिला था। इस शो में उन्होंने नवाब शाह की पत्नी का किरदार निभाती नजर आईं थीं। ये धारावाहिक भारत-पाक बंटवारे पर आधारित था। न सिर्फ टीवी बल्कि सोशल मीडिया पर भी खासी लोकप्रिय हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनावी मैदार में उतारे जाने के बाद से ही चाइनीज ऐप टिक टॉक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ी थी।
बिग बॉस के घर में किया था सलमान को प्रपोज
सोनाली फोगाट बॉलीवुड के दबंगखान सलमान खान के शो बिग बॉस के 14वें सीजन में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थी। इस शो में सोनाली ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और लंबे समय तक शो में बनी रही थी। सोनाली का बिग बॉस का सफर काफी दिलचस्प रहा था। अपने दिलफेंक अंदाज के कारण न केवल बिग बॉस के घर के अंदर बल्कि बाहर दोनों जगह सोनाली चर्चा में बनी रहती थी। सोनाली बिग बॉस के घर में अक्सर फ़्लर्ट करती रहती थीं, उनका ये अंदाज दर्शकों को भी बेहद पसंद था। सोनाली ने शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान को भी नहीं छोड़ा और एक बार उनसे भी फ़्लर्ट कर डाला था। जब शो में सलमान ने सोनाली से पूछा था कि आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की? इस पर सोनाली फोगाट ने कहा था कि ‘आपने भी अभी तक शादी नहीं की इसलिए मैंने भी नहीं की।’ यही नहीं सोनाली ने शो में अपने सह प्रतियोगी रहे एक्टर अली गोनी को पसंद करने की बात भी कबूली थी।