newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhya Pradesh: उज्जैन दुष्कर्म मामले में SP ने दिया बड़ा अपडेट, बताया- सतना की है बच्ची, 5 लोगों से हो रही पूछताछ

Ujjain Rape Case: मीडिया से बात करते हुए एसपी शर्मा ने कहा, ”पुलिस को घटना की जानकारी 25 सितंबर को मिली। सूचना प्राप्त होने के बाद बच्ची का तुरंत मेडिकल करवाया गया था। बच्ची बता पाने में सक्षम नहीं थी। वो कहा से थी, इसके लिए काउंसलर भी बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि मामले में एक ऑटो चालक को हिरासत में लिया गया है। उससे जब पूछताछ हुई.. कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।”

नई दिल्ली। बीते दिन मध्य प्रदेश से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। यहां उज्जैन में 12 साल की लड़की के साथ ऐसा कुछ हुआ, जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल एक नाबालिग से पहले दुष्कर्म किया और फिर घायल अवस्था में छोड़ दिया। आधे कपड़ों में लहूलुहान ये बच्ची करीब 10 किलोमीटर तक पैदल चलती रही। इतना ही नहीं मदद के आस में नाबालिग देखती रही। रास्ते में कई घर भी पड़े। लेकिन कोई भी पीड़ित की मदद के लिए घर से बाहर नहीं निकला। मगर एक आश्रम से निकले साधु ने बच्ची की मदद की। फिलहाल बच्ची का इलाज इंदौर में चल रहा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसी बीच उज्जैन नाबालिग रेप केस पर एसपी सचिन शर्मा ने बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया नाबालिग लड़की सतना की है। इससे पहले नाबालिग को प्रयागराज की बताई जा रही थी।

मीडिया से बात करते हुए एसपी शर्मा ने कहा, ”पुलिस को घटना की जानकारी 25 सितंबर को मिली। सूचना प्राप्त होने के बाद बच्ची का तुरंत मेडिकल करवाया गया था। बच्ची बता पाने में सक्षम नहीं थी। वो कहा से थी, इसके लिए काउंसलर भी बुलाया गया था। मामले में एक ऑटो चालक को हिरासत में लिया गया है। उससे जब पूछताछ हुई.. कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। अभी तक की जानकारी में सामने आया है बच्ची सतना की है।

उन्होंने बताया कि, ”घटना से एक दिन पहले बच्ची की गुमशुदगी थाने में दर्ज हुई है। कुछ साक्ष्य एकत्रित हुए है.. जल्दी ही इसमें कई खुलासे भी किए जाएंगे। घटना के समय और उस दिन बच्ची के संपर्क में आए 5 लोगों से पूछताछ की जा रही है।” बता दें कि पुलिस ने उज्जैन रेप केस में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ भी कर रही है।

मदद करने वाले आचार्य ने बताई पूरी कहानी

वहीं 12 साल की लड़की की मदद करने वाले आचार्य राहुल शर्मा ने बताया, मैंने पीड़िता को अपने कपड़े दिए, जिसने उसने अपना अंग को ढका। फिर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।