newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: सपा विधायक अबू आजमी ने वंदे मातरम बोलने से किया इंकार, तो भड़की BJP ने ऐसे दिया जवाब

Maharashtra: स्पीकर राहुल नार्वेकर ने विधायकों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद कुछ देर के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी। वहीं सपा विधायक अबू आजमी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जोरदार प्रहार किया है।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी (Samajwadi Party MLA Abu Azmi) अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते है। इस बार सपा विधायक आजमी महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वंदे मातरम बोलने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद विधानसभा में भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। भारी हंगामे के चलते सदन की कार्रवाई भी स्थगित भी करनी पड़ी। महाराष्ट्र विधानसभा में सपा विधायक अबू आजमी ने कहा, कुछ लोगों का कहना है कि इस देश में रहना है तो वंदे मातरम कहना पड़ेगा। वंदेमातरम इसलिए नहीं पढ़ सकते है, क्योंकि हम एक अल्लाह को मानते है हम दुनिया में किसी के आगे सिर नहीं झुका सकते है।

उनके इस बयान के बाद विधानसभा में भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई और हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि स्पीकर राहुल नार्वेकर ने विधायकों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद कुछ देर के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी। वहीं सपा विधायक अबू आजमी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जोरदार प्रहार किया है।

पूनावाला ने कहा, केवल नाम में इंडिया होने वाले से काम इंडिया वाला हो जरूरी नहीं है इसका प्रमाण सपा विधायक आज अबू आजमी ने दिया है जब उन्होंने वंदे मातरम का ही विरोध कर डाला। पहली बार नहीं है विधायक अबू आजमी ने पहले भी विरोध किया है। समाजवादियों ने अपने मेनिफेस्टो में आतंकियों रिलीज करने का डाला था। आतंकियों को रिलीज कर रहे थे तो हाईकोर्ट ने फटकार लगाई थी। ये वहीं मंडली है जो 26/11 का दोष पाकिस्तान पर नहीं भारत पर डाल रही थी। 

आगे पूनावाला ने सपा पर हमला करते हुए कहा, इन लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रही थी। भारतीय सेना के मनोबल पर चोट करने के लिए अलग-अलग बयान दे रही थी।