newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kalkaji Mandir Stampede: कालकाजी मंदिर में हादसा, सिंगर बी प्राक के प्रोग्राम में मची भगदड़, एक महिला की मौत, 17 घायल

Kalkaji Mandir Stampede: बताया जा रहा है कि सिंगर बी प्राक को सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंची थी। पुलिस के माना करने के बावजूद लोग स्टेज के करीब पहुंच गए थे। जिसके बाद स्टेज का एक हिस्सा  गिर गया। जागरण के दौरान भगदड़ मच गई और बड़ा हादसा हो गया।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल शनिवार को कालकाजी मंदिर में सिंगर बी प्राक का जागरण कार्यक्रम था, जहां जागरण में बेहिसाब भीड़ आई थी। मंच पर जब सिंगर बी प्राक ने प्रोग्राम शुरू किया। तभी स्टेज का हिस्सा गिर गया। जिसके बाद भगदड़ मच गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे है। मृतक महिला की 45 वर्षीय है जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। घटना देर रात 12 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। कार्यकम में करीब 1600 लोग मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि इस आयोजन के लिए प्रशासन से इजाजत नहीं ली। खबरों के मुताबिक, पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि सिंगर बी प्राक को सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंची थी। पुलिस के माना करने के बावजूद लोग स्टेज के करीब पहुंच गए थे। जिसके बाद स्टेज का एक हिस्सा  गिर गया। जागरण के दौरान भगदड़ मच गई और बड़ा हादसा हो गया।

कालकाजी मंदिर हादसे पर सीएम केजरीवाल ने जताया दुखद-

उधर कालकाजी हादसे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”कालकाजी मंदिर के जागरण में कल रात हुआ हादसा बेहद दुखद। हादसे में एक महिला की मौत हुई है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। घायल हुए 17 लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। मेरी सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि किसी भी तरह के बड़े आयोजन में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें, व्यवस्था इस प्रकार से करें कि कोई भी अप्रिय घटना ना घटे।”