newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Prayagraj: अखिल भारतीय धर्म संघ के शिविर पर पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, रामचरित मानस पर टिप्पणी करने वाले नेता की लगाई क्लास

Prayagraj: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की पूरी दुनिया प्रभु राम को सबरी और निषादराज के राम के रूप में जानती है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की नेताओं को श्री रामचरित मानस पर गलत टिप्पणी नहीं करना चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की क्या जिस नेता ने श्री रामचरित मानस पर टिप्पणी किया है वह दूसरे धर्म के पूज्य ग्रंथ पर टिप्पणी कर सकते हैं।

नई दिल्ली। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का स्वागत उनके समर्थकों ने फूल-माला से किया। हर-हर महादेव के नारों से त्रिवेणी मार्ग उत्तरी पटरी स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ का शिविर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के आने के उपरांत गूंज उठा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म के बल पर ही सृष्टि संचालित हो रही है। आदि-अनादि काल से सनातन धर्म का अस्तित्व है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा राजनेताओं से जनता का भला तो हो नहीं रहा है, परंतु सनातन धर्म के प्राण श्री रामचरित मानस पर ओछी टिप्पणी करके वह अहलादित हो रहे हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रभु राम का पूरा जीवन समाज को जोड़ने हेतु रहा पर कुछ लोग वोट के लिए प्रभु राम के जीवन पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगा रहे हैं जो न्यायोचित नहीं है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की पूरी दुनिया प्रभु राम को सबरी और निषादराज के राम के रूप में जानती है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की नेताओं को श्री रामचरित मानस पर गलत टिप्पणी नहीं करना चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की क्या जिस नेता ने श्री रामचरित मानस पर टिप्पणी किया है वह दूसरे धर्म के पूज्य ग्रंथ पर टिप्पणी कर सकते हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रभु राम सद्भावना और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। इस अवसर पर संदीप ब्रह्मचारी, नागेश शुक्ला,अजय पांडेय,राजीव मौर्य, जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।