
नई दिल्ली। स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पर केशव प्रसाद मौर्य को उक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वतंत्र देव बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। बता दें कि उन्होंने अधिक व्यवस्तता का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उधर, केशव प्रसाद मौर्य को विधानपरिषद का नेता चुन लिया गया है। ऐसे में अब केशव प्रसाद मौर्य की तुलना में स्वतंत्र देव सिंह का सियासी कद छोटा हो गया है।
बेशक, स्वतंत्र देव सिंह ने यह इस्तीफा अधिक व्यस्तता का हवाला देते हुए दिया है, लेकिन सियासी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा अपने चरम पर पहुंच चुकी है कि केशव प्रसाद मौर्य की तुलना में उनका सियासी कद छोटा हो गया था, जिससे खफा होने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। अब ऐसे में उनका अगला कदम क्या रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
आपको बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह ने जुलाई माह में बीजेपी के प्रदेश अध्य़क्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने इस्तीफा देने की वजह जाहिर नहीं की थी। स्वतंत्र देव सिंह को साल 2019 में उत्तर प्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। उनके नेतृत्व में पार्टी ने विगत उत्तर प्रदेश विधानसभा में शानदार प्रदर्शन भी किया है। उनकी अगुवाई में पार्टी के जनाधार में इजाफा देखने को मिला था। अब ऐसे में स्वतंत्र देव सिंह का सियासी मोर्चे पर अगला कदम क्या रहता है? इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।