newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka CM Oath Ceremony: सिद्धारामैया-डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण, शामिल नहीं होंगी सोनिया गांधी, जानिए वजह

Karnataka CM Oath Ceremony: मंत्रियों की लिस्ट में जी परमेश्वर, मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमकबी पाटिल, प्रियांक खरगे, रामालिंगा रेड्डी के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने इस मौके पर शक्ति प्रदर्शन के लिहाज से तमाम विपक्षी नेताओं को न्यौता दिया है। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथग्रहण समारोह में पहुंच रहे है।

नई दिल्ली। कर्नाटक में आज से कांग्रेस राज का आगाज होने वाला है। अब से थोड़ी देर में सिद्धारामैया की नई सरकार का शपथग्रहण होने जा रहा है। सिद्वारामैया कर्नाटक के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं, वहीं डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। कांतीरवा स्टेडियम में राज्यपाल थावरचंद गहलोत सिद्धारामैया और डीके शिवकुमार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसी बीच अहम जानकारी सामने आई है कि सोनिया गांधी कर्नाटक में सिद्धारामैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी। इसके पीछे उनकी खराब तबीयत बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक खराब स्वास्थ्य के चलते सोनिया गांधी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगी। हालांकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शपथग्रहण में शामिल होंगे।  सिद्वारामैया की तरफ से जारी लिस्ट में 8 मिनिस्टर के नाम दिए गए है।

मंत्रियों की लिस्ट में जी परमेश्वर, मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमकबी पाटिल, प्रियांक खरगे, रामालिंगा रेड्डी के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने इस मौके पर शक्ति प्रदर्शन के लिहाज से तमाम विपक्षी नेताओं को न्योता दिया है। 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी भाजपा से मुकाबले दिखाने के लिए विपक्षी एकता को देखने की कोशिश भी होगी। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथग्रहण समारोह में पहुंच रहे है।

ज्ञात हो कि गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सिद्धारमैया को नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 135 सीट पर जीत मिली है। वहीं भाजपा के खाते में महज 65 सीटें आई थी। इसके अलावा जेडीएस को 19 सीटें प्राप्त हुई।