newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

18 फरवरी से पेपरलेस होगी यूपी कैबिनेट की पूरी बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूरी कैबिनेट पेपरलेस होने जा रही है। 18 फरवरी को लखनऊ में हो रही कैबिनेट की बजट बैठक के साथ ही पेपरलेस होने की प्रकिया शुरू हो जायेगी। इसके लिए कैबिनेट के मंत्रियों को आईपैड देने की व्यवस्था की जा रही है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूरी कैबिनेट पेपरलेस होने जा रही है। 18 फरवरी को लखनऊ में हो रही कैबिनेट की बजट बैठक के साथ ही पेपरलेस होने की प्रकिया शुरू हो जायेगी। इसके लिए कैबिनेट के मंत्रियों को आईपैड देने की व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद मंत्रियों को बैठक से संबंधित एजेंडा व उससे जुड़ी सामग्री आईपैड पर ऑनलाइन ही उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के सीएम भाषण से लेकर बैठकों तक आईपैड का पूरी सहजता से प्रयोग कर रहे हैं। वे ‘डैशबोर्ड’ से ही योजनाओं व परियोजनाओं की प्रगति की नियमित ऑनलाइन समीक्षा करते हैं।

up cabinet

टेक्नोसेवी सीएम के रूप में छवि बना रहे योगी ने अब कैबिनेट के सभी सहयोगियों को भी आईपैड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मंत्रियों को प्रस्तावों की मोटी फाइल लेकर बैठकों में नहीं आना होगा। वित्त वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों को कैबिनेट की अगली बैठक में मंजूरी दी जानी है। इसी बैठक से पेपरलेस बैठकें शुरू हो जाएंगी।

Chief Minister Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी कैबिनेट मंत्रियों को टेक्नोसेवी बनाने के लिए आईपैड दिए जाएंगे। अगले हफ्ते होने वाली कैबिनेट बैठक पेपरलेस होगी और उसमें आईपैड का इस्तेमाल किया जाएगा। ध्यान रहे कि इससे पहले कई राज्यो और संसद भवन में भी का कार्यवाही पेपरलेस हो चुकी है।