newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid-19 Cases: देश में लगातार बढ़ रहे कोविड के मामले, बीते 24 घंटों में दर्ज किए गए 8,582 नए केस

Covid-19 Cases: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 4 मौतें भी हुई हैं जिसके बाद मौतों का आंकड़ा  5,24,761 हो गया है। वहीं महाराष्ट्र में भी कोविड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राज्य के ठाणे में बीते 24 घंटों में  543 नए कोविड के मामले दर्ज किए गए हैं।

नई दिल्ली। देश में एक बार कोविड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हर राज्य में पहले से ज्यादा कोविड के मामले बेलगाम बढ़ रहे हैं। वहीं रविवार को भी कोविड के मामलों ने चौंका दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को देश में 8,582 ताजा कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं। जिससे देश में कुल कोविड के मामले अब 4,32,22,017 हो गए हैं। जबकि एक्टिव केस बढ़कर 44,513 हो गए। बढ़ते मामलों को लेकर मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि देश में रिकवरी दर  98.66% दर्ज की गई है। जबकि कुल संक्रमण 0.10% शामिल है।

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 4 मौतें भी हुई हैं जिसके बाद मौतों का आंकड़ा  5,24,761 हो गया है। वहीं महाराष्ट्र में भी कोविड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राज्य के ठाणे में बीते 24 घंटों में  543 नए कोविड के मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसा लगातार तीसरे दिन हुआ है जब ठाणे में 500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोविड केसों की संख्या 7,13,653 हो गई है।


देश में बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा अभियान

देश में कोरोना से निपटने के लिए बड़े स्तर पर कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार तक  देश में कोविड की 195 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है।इस बात की जानकारी खुद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है। उन्होंने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया किया  शनिवार शाम  7 बजे तक 11 लाख (11,30,430) से ज्यादा वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है। साथ ही आज की खुराक के साथ आंकड़ा बढ़ सकता है। बता दें कि बीते दिन देश में 24 घंटे में कोरोना के 8,329 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान करीब 10 लोगों ने वायरस के कारण अपनी जान गवा दी है। हालांकि यहां राहत की बात ये है कि इस दौरान करीब 4,216 लोग वायरस से रिकवर भी हुए। नए रिकवरी मामलों के बाद अब कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,48,308 हो गई।