
नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,549 नए मामले सामने आए, जबकि 31 लोगों की मौत हुई है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दी। इसी के साथ देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,16,510 हो गई है। भारत में सोमवार को सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 25,106 हो गई है। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.06 प्रतिशत है।
भारत में बीते 24 घंटे में कुल 2,652 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,67,774 हो गई है। भारत का रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 1,549 नए मामले आए, 2,652 लोग डिस्चार्ज हुए और 31 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
कुल मामले: 4,30,09,390
सक्रिय मामले: 25,106
कुल रिकवरी: 4,24,67,774
कुल मौतें: 5,16,510
कुल वैक्सीनेशन: 1,81,24,97,303 pic.twitter.com/qsEAmauDM8— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2022
देशभर में कुल 3,84,499 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 78.30 करोड़ हो गई है। इस बीच, वर्तमान में पॉजिटिविटी रेट और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.40 प्रतिशत है। सोमवार की सुबह तक भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज 181.24 करोड़ से ज्यादा हो गया है, जो 2,14,03,116 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,84,499 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 78,30,45,157 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/v5jvlNlU64
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2022