newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bomb Threat Delhi : रूस की राजधानी मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर दिल्ली एयरपोर्ट

Bomb threat Delhi : दिल्ली पुलिस को शुक्रवार सुबह रूस के मास्को शहर से दिल्ली आ रहे विमान में बम रखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल इस सूचना के बाद दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट पर सुबह तकरीबन 3 बजकर 20 मिनट पर विमान लैंड हुआ।

नई दिल्ली। रूस की राजधानी मॉस्को से राजधानी दिल्ली आ रहे एक विमान में विस्फोटक बम रखे जाने की सूचना से शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। जैसे ही यह सूचना मिली, दिल्ली में उतरते ही विमान की लैंडिंग के बाद इस बम की खबर पर जांच की गई। अच्छी बात यह है कि सभी क्रू सदस्यों और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। कुल 386 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों को उड़ान से सुरक्षित उतारा गया। दिल्ली पुलिस ने इसकी आधिकारिक जानकारी भी दी है।वहीं इस घटना पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि विमान को मास्को से सुबह 3:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचना था। जबकि रात 3:20 बजे मास्को से टर्मिनल 3 (टी3) के लिए आने वाली उड़ान में बम के बारे में 11:15 बजे सूचना दी गई थी विमान में बम है। जैसे ही हमें ये सूचना मिली हमने आनन-फानन में तुरंत एक्शन लिया।

आपको बता दें दिल्ली पुलिस को शुक्रवार सुबह रूस के मास्को शहर से दिल्ली आ रहे विमान में बम रखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल इस सूचना के बाद दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट पर सुबह तकरीबन 3 बजकर 20 मिनट पर विमान लैंड हुआ। इसके बाद विमान की जांच जारी है। तसल्ली की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

हालांकि विषय पर दिल्ली पुलिस ने अब तक यह स्पष्ट तौर पर नहीं बताया है कि विमान में बम की सूचना होने की जानकारी किसने दी? बताया जा रहा है कि विमान में बम होने की जानकारी देने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है। जैसे ही यह खबर देने वाले के विषय में हमें जानकारी प्राप्त होगी हम तुरंत एक्शन लेंगे।