newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

400 साल तक चलेगी ये “रामायण”, ना पन्ने होंगे ख़राब…ना स्याही होगी धुंधली

Special Ramayana in Ayodhya: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में अब महज 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। ऐसे में आज हम आपको अयोध्या में स्थित रामायण होटल की एक बेहद ही रोचक बात बताने वाले हैं। जी हां, अयोध्या के इस रामायण होटल में एक ऐसी रामायण मौजूद है,जिसकी कीमत 1 लाख 65 हजार रुपए है। अब इस रामायण में ऐसा क्या खास है चलिए जानते हैं…

नई दिल्ली। कल यानी कि 22 जनवरी का दिन हर सनातनी के लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कल प्रभु श्री राम की घर वापसी हो रही है। आख़िरकार वो क्षण आ ही गया है जब राम जन्मभूमि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम किया जा रहा है। इस प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्यक्रम में अब महज 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। ऐसे में आज हम आपको अयोध्या में स्थित रामायण होटल की एक बेहद ही रोचक बात बताने वाले हैं। जी हां, अयोध्या के इस रामायण होटल में एक ऐसी रामायण मौजूद है,जिसकी कीमत 1 लाख 65 हजार रुपए है। अब इस रामायण में ऐसा क्या खास है चलिए जानते हैं…

दरअसल, अयोध्या के रामायण होटल में मौजूद इस रामायण की कीमत 1 लाख 65 हजार रुपए इसलिए है क्योंकि इस होटल के मालिक का दावा है कि इस रामायण की आयु 400 साल है। यानी कि इस रामायण के पन्ने 400 सालों तक ख़राब नहीं होंगे बल्कि ऐसे के ऐसे ही रहेंगे। बता दें कि इस संपूर्ण रामायण को इस होटल में रखा गया है। ये रामायण संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी में लिखा गया है। इसे लेकर दावा किया जाता है कि इस रामायण को ऐसे बनाया गया है और इसके पन्ने इस तरह के हैं कि ये 400 सालों तक बिल्कुल खराब नहीं होंगे।

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर अयोध्या समेत पूरे देश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।  प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट की तरफ से 7,000 से अधिक लोगों को आमंत्रण भेज गया है, जिनमें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, अभिनेता अमिताभ बच्चन , कंगना रनौत, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी समेत कई दिग्गज हस्तियों के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट ने अयोध्या में होने वाले इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 4000 साधु-संतों और 50 विदेशी मेहमानों को भी न्योता भेजा है।