newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: राहुल के इस बयान से भड़का संत समान, कांग्रेस नेता को दी ये कड़ी हिदायत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी चाहते हैं कि सब लोग जबरन उनकी पूजा करे। भाजपा पूजा का संगठन है। उन्होंने आगे कहा कि देश में सभी लोग पूजा करते हैं। पूजा होनी चाहिए। लेकिन मुझे लगता है कि तपस्या में कम आ गई है और यह देश तपस्यियों का है।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पुजारियों के संदर्भ में कुछ ऐस कह दिया कि देशभर के पुजारियों ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुजारियों के आक्रोश का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि सभी सड़कों पर आकर कांग्रेस नेता के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुजारियों का कहना है कि राहुल गांधी ने हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। आइए, पहले यह जान लेते हैं कि आखिर राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा…!

जानिए पूरा माजरा 

आपको बता दें कि राहुल गांधी हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपनी यात्रा को विराम देने के बाद हरियाणा का रूख किया है। जहां उन्होंने समाना में प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। इस बीच उन्होंने कहा कि यह देश पुजारियों का नहीं, बल्कि तपस्वियों का देश है। उन्होंने कहा कि पूजा ज्यादा हो रही है, और तपस्या कम हो रही है। वहीं उन्होंने कहा कि सभी लोग पूजा करते हैं। पूजा दो तरह की होती है। एक पूजा जो सामान्य तौर पर लोग करते हैं और दूसरा जब जबरन पूजा करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि आरएसएस कुछ इसी तरह की पूजा करने के लिए लोगों को बाध्य करती है। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस लोगों को जबरन पूजा करने के लिए बाध्य करती है, लेकिन हम ऐसी पूजा शैली को बढ़ावा देने से गुरेज करते हैं।

राहुल का पीएम पर निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी चाहते हैं कि सब लोग जबरन उनकी पूजा करें। भाजपा पूजा का संगठन है। उन्होंने आगे कहा कि देश में सभी लोग पूजा करते हैं। पूजा होनी चाहिए। लेकिन मुझे लगता है कि तपस्या में कमी आ गई है और यह देश तपस्यियों का है। आज की तारीख में कांग्रेस में तपस्या की कमी हो गई थी। जिस हम भारत जोड़ो यात्रा के जरिए पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

भड़का संत समाज

बता दें कि संत समाज राहुल गांधी के इसी बयान से भड़का हुआ है। इतना ही नहीं, आक्रोशित संतों में शामिल कई संतों ने राहुल गांधी से उनके बयान को लेकर माफी की भी मांग की है। वहीं राहुल ने अपने बयान को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया साझा नहीं की है। अब ऐसी स्थिति में कांग्रेस नेता की क्या प्रतिक्रिया रहती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आपको बता दें कि यह कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब कांग्रेस नेता अपने किसी बयान को लेकर विवाद में आए हैं, बल्कि इससे पहले भी वे अपने कई बयानों को लेकर विवादों में आ चुके हैं।