newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

तीन मौलवियों ने रची थी साजिश, ऐसे भड़काया था भगवान राम की शोभायात्रा पर हिंसा, खेतों में जमा कर लिए थे पत्थर

गुजरात के तीन जिलों हिम्मतनगर, खंभात और द्वारका से रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा पर पथराव के मामले में तीन मौलवियों का नाम सामने आया था। कथित तौर पर भगवान राम की शोभायात्रा पर इन तीन मौलवियों ने पथराव की साजिश रची थी। जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल थे। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 9 लोगों को हिरासत में लिया है और दो अन्य की तलाश जारी है।

नई दिल्ली। चलिए आपको थोड़ा फ्लैशबैक में लिए चलते हैं। याद करिए उस दिन को जब कुछ लोग उन्माद की चादर ओढ़कर रामनवमी के मौके पर भगवान राम की शोभा यात्रा पर पथराव कर रहे थे। इस पथराव की जद में न जाने कितने ही लोग चोटिल हो गए थे तो कितनों ने ही दम तोड़ दिए थे। हालातों की संजीदगी का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि इससे समाजिक समरसता को चोटिल करने का कुप्रयास किया गया  था। हैरानी की बात यह रही कि ऐसे मामले किसी एक शहर से नहीं, बल्कि कई जगहों से सामने आए। बीते दिनों गुजरात के तीन जिलों हिम्मतनगर, खंभात और द्वारका में भी भगवान राम की शोभायात्रा पर पथराव किया गया था। अब इसी प्रकरण को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए, इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

तीन मौलवियों ने रची थी साजिश, ऐसे भड़काया था भगवान राम की शोभायात्रा पर  हिंसा, खेतों में जमा कर लिए थे पत्थर, Three clerics had hatched a  conspiracy, incited violence ...

जानिए पूरा माजरा

दरअसल, गुजरात के तीन जिलों हिम्मतनगर, खंभात और द्वारका से रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा पर पथराव के मामले में तीन मौलवियों का नाम सामने आया था। कथित तौर पर भगवान राम की शोभायात्रा पर इन तीन मौलवियों ने पथराव की साजिश रची थी। जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल थे। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 9 लोगों को हिरासत में लिया है और दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने हिंसा से प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया है कि जिन लोगों ने हिंसा को भड़काने काम किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कथित तौर पर मौलवियों ने बाहर दंगाइयों को बुलाया था। और भगवान राम की रैली पर पथराव करने हेतु मौलवी की तरफ से पहले ही पत्थर एकत्रित कर लिए गए थे। मौलवियों की तरफ से असामजिक तत्वों के लोगों को पहले समझा दिया गया था कि कैसे रैली को बाधित करना है।

बता दें कि उक्त प्रकरण विगत रविवार का है, जब हजारों की संख्या जुलूस निकालकर लोग भगवान राम की रैली निकाल रहे थे। जुलूस तीन द्वारों चितरी बाजार, पीठ बाजार, मंडई चौकी क्षेत्र से होकर गुजरना था। तभी खेतों में छुपे लोगों ने रैली पर पथराव करना शुरू कर दिया। यहां तक की दुकानों और ठेलों को भी आग के हवाले कर दिया गया था। इस दौरान 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बहरहाल, अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है। आरोपितों को चिन्हित करने का सिवसिला शुरू हो चुका है। अभी तक फिलहाल तीन मौलवियों को चिन्हित किया जा चुका है और आगे भी कई आरोपियों को चिन्हित किया जाएगा। अब ऐसे में यह पूरा मामला आगे चलकर क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।