newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: ‘कब तक लड़कियों को मारा जाएगा और सिस्टम सोता रहेगा..’, दिल्ली पुलिस पर स्वाति मालीवाल का तीखा हमला

Delhi: पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए आप आज दोपहर 2 बजे लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ LG हाउस का घेराव करेगी। इतनी ही नहीं पार्टी ने एलजी को बर्खास्त करने की मांग भी की है।

नई दिल्ली। दिल्ली के कंझावला में हुई वारदात में सियासत ने जोर पकड़ लिया है। पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए आप आज दोपहर 2 बजे लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ LG हाउस का घेराव करेगी। इतनी ही नहीं पार्टी ने एलजी को बर्खास्त करने की मांग भी की है। पार्टी का कहना है कि एलजी बेकार कानून व्यवस्था के जिम्मेवार हैं। अब एक बार फिर स्वाति मालीवाल ने मामले को लेकर दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला है और कई सवाल भी पूछे हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए दिल्ली पुलिस से सभी सवालों के जवाब जल्द से जल्द मांगे हैं।

स्वाति मालीवाल ने पुलिस पर उठाए सवाल

वीडियो जारी कर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि-मेरे कुछ सवाल हैं दिल्ली पुलिस से कंझावला में घटना को लेकर। पहले दिल्ली पुलिस ये बताए कि लड़की के साथ यौन शोषण हुआ था या नहीं।, कही ऐसा तो नहीं कि लड़की जा रही थी और उन लड़कों ने लड़की को छेड़ने की कोशिश की और जब उसने विरोध किया तो, उसका ये हाल कर दिया। दूसरा ये भी बताएं कि कितने किमी तक लड़की को घसीटा गया। तीसरा इतने किलोमीटर कर कोई पीसीआर वैन या चेक पोस्ट नहीं था जिससे आरोपियों को रोका जाए।

पोस्टमार्टम के लिए परिवार नहीं तैयार

उन्होंने कहा कि कब तक ऐसा होता रहेगा और हमारी लड़कियों को मारा जाएगा और सिस्टम सोता रहेगा। ये केस इंसानियत को शर्मसार करने वाला है और इन सभी सवालों के जवाब मुझे दिल्ली पुलिस से चाहिए। बता दें कि परिवार वाले मृतका का पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है। परिवार वालों का कहना है कि आरोपियों को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी बदल सकती है।