
नई दिल्ली। श्रीलंका में इस वक्त हालात खराब बने हुए हैं। बीते दिनों सरकार का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुस आए थे। इन प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग करते हुए राष्ट्रपति को ही उनके आवास से बाहर कर दिया था। सोशल मीडिया पर इसके बाद से ही प्रदर्शनकारी भवन के बिस्तर पर आराम फरमाते, खाना पकाते, सेल्फी लेते और स्वीमिंग पूल में तैरते नजर आ रहे हैं। इसी मामले को लेकर बात करते हुए TMC विधायक इदरीस अली ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर होते हुए टिप्पणी की है। पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगलते हुए TMC विधायक ने कहा कि जो हाल श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे का हुआ है। वहीं, हाल पीएम मोदी का किया जाएगा।
एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए इदरीस अली ने कहा, “श्रीलंका में जो हाल राष्ट्रपति का हुआ है। वो हाल तो मेरे ख्याल से यहाँ अब पीएम मोदी का हो जाएगा। इनका वही हाल होगा तो राष्ट्रपति राजपक्षे का हुआ। भारत में जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे प्रधानमंत्री का हाथ है वो उनकी असफलता है। श्रीलंका में जो हुआ शायद उससे ज्यादा यहाँ हो और पीएम मोदी को देश छोड़ भागना पड़े। उन्हें इस्तीफा देकर भागना पड़ेगा।”
#WATCH | West Bengal: Whatever happened with the President of Sri Lanka, will happen with PM Modi here. Looking at the things in India, PM Modi is a total failure…it will be even worse here. PM Modi will also resign and flee: TMC MLA Idris Ali in Kolkata pic.twitter.com/ailsU5jfgm
— ANI (@ANI) July 10, 2022
भारत ने श्रीलंका को लेकर जारी किया है बयान
श्रीलंका में घट रही घटनाओं को लेकर भारत ने अपना बयान जारी किया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के मौजूदा हालातों को कठिन दौर बताते हुए कहा था, “हम श्रीलंका को लेकर बहुत सहायक रहे हैं। हम हर संभव मदद की कोशिश कर रहे हैं। वे अपनी समस्या पर काम कर रहे हैं, देखते हैं आगे क्या होता है। अभी तक शरणार्थियों से संबंधित कोई समस्या नहीं है। शरणार्थियों को लेकर चिंता करने वाली कोई बात नहीं है… हम श्रीलंका में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों के भी संपर्क में हैं। पल-पल के घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है।”
कर्ज में डूबने के बाद हुआ है ये हाल
श्रीलंका में उपजे ये हालात कर्ज में डूबने के बाद हुआ है। यहां सड़कों पर इसलिए प्रदर्शन हो रहा है क्योंकि लोगों की बुनियादी जरूरतें तक की पूर्ति नहीं हो पा रही थी। ऐसे में TMC विधायक इदरीस अली ने श्रीलंका के इन हालातों को भारत से जोड़ते हुए अपनी मंशा जाहिर की है। हालांकि अपने इस बयान पर खुद TMC विधायक लोगों के निशाने पर आ गए है। लोग उन्हें फटकार लगाते हुए कह रहे हैं कि उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा और यदि ऐसा कुछ हुआ तो वो पहले बंगाल में होगा।
यहां देखें लोगों की प्रतिक्रिया