newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tripura Election: त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने दाखिल किया नामांकन, कही ये बात

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को फोन कर आशीर्वाद लिया। बता दें कि इस मौके पर मानिक साहा के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने आज ( 30 जनवरी ) अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आज नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन था। मुख्यमंत्री ढोल, नगाड़ों के साथ नामांकन करने कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। इस बीच उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा और मेघालय के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह भी थे। बता दें कि मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ भाजपा के प्रदेश पार्टी अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले मानिक साहा ने मंदिर में जाकर माथा भी टेका।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को फोन कर आशीर्वाद लिए। बता दें कि इस मौके पर मानिक साहा के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस आज की तारीख में शून्य हो चुकी है। कांग्रेस का कोई आधार शेष नहीं रह गया है। उधर, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह भी मानिक साहा के साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में त्रिपुरा ने विकास का नया पैमाना गढ़ा है। साथ ही पूर्वोत्तर से संबंधित कई दुश्वारियों का निदान भी हुआ है।

वहीं, सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकारों में पहले भय का माहौल हुआ करता था, लेकिन बीजेपी के शासनकाल में पूर्वोत्तर राज्यों में शांति की बयार बह रही है। उल्लेखनीय है कि आगामी 16 फरवरी को त्रिपुरा में चुनाव है। बीजेपी प्रदेश की 60 में से 55 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं, नतीजों की घोषणा 2 मार्च को होगी। अब ऐसी स्थिति में प्रदेश में किसकी सरकार बनती है और किसकी नहीं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम