newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TS Singh deo: 2023 विधानसभा चुनाव पर टीएस सिंहदेव का बड़ा ऐलान, कांग्रेस में मच सकती है खलबली

TS Singh deo: दरअसल एक कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने मीडिया वालों ने सवाल किया कि, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लूंगा। जिस पर टीएस सिंहदेव ने जवाब देते हुए कहा, क्योंकि फैसला नहीं लिया है तो तब का इंतजार। मेरे लिए और सबके लिए भी। मैंने इस बार सही में मन नहीं बनाया है।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में लगातार अंदरुनी कलह की खबर सामने आती रहती है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Chhattisgarh Health Minister TS Singh deo) के बीच नोकझोंक की बात सामने आती रही है। इतना ही नहीं दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि मामले में हाईकमान को दखल देने पड़ता है और किसी तरह से भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के उठे विवाद को शांत करवाना पड़ता है। लेकिन इसी बीच टीएस सिंहदेव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है और अपने मन की बात कह डाली है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में खलबली मच सकती है।

bhupesh baghel and ts singhdeo

दरअसल एक कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने मीडिया वालों ने सवाल किया कि, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लूंगा। जिस पर टीएस सिंहदेव ने जवाब देते हुए कहा, क्योंकि फैसला नहीं लिया है तो तब का इंतजार। मेरे लिए और सबके लिए भी। मैंने इस बार सही में मन नहीं बनाया है। वरना अभी तक जितने चुनाव हुए है 2008, 2013, 2018 इसके पहले मन में भी था चुनाव लड़ने का इसीलिए लोगों से पूछकर लडूंगा। आगे उन्होंने कहा कि इस बार वैसा मन नहीं है। लेकिन जो भी करूंगा। पूछकर करूंगा। उन्होंने फिर दोहराया कि मेरा मन चुनाव का नहीं है जैसे पहले रहता था।

अब उनके इस निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खलबली मच सकती है। राजनीति गलियारों में उनके बयान के अलग-अलग मयाने निकाले जा रहे है। साल 2018 विधानसभा चुनाव में टीएस सिंहदेव ने अहम जिम्मेदारी निभाई थी। लंबे समय तक राज्य में सीएम की कुर्सी पर विराजमान रमन सिंह को सत्ता से हटाने के लिए उनको कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी दी थी। जिसको उन्होंने पूरा भी किया और कांग्रेस ने भाजपा को हारते हुए छत्तीसगढ़ में विजय पताका लहराया था।