newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: अखिलेश यादव की सपा में सब कुछ ठीक नहीं?, पार्टी की दो तेज-तर्रार नेता निष्कासित, क्या स्वामी प्रसाद मौर्य वजह!

UP: माना जा रहा है कि रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को पार्टी से बाहर किए जाने की वजह स्वामी प्रसाद मौर्या ही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किस वजह से अखिलेश यादव अपनी ही पार्टी की दो नेताओं को बाहर करने पर मजबूर हुए…

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य दिए गए बयान को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिन्दुओं के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि इस किताब के कुछ अंशों में ऐसी टिप्पणी की गई है जो कि कुछ जातिगत लोगों का अपमान करने जैसा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मांग की थी कि सरकार मामले का संज्ञान लेते हुए रामचरित मानस के आपत्तिजनक अंशों को हटाए या फिर इसे बैन करें। स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए इस बयान के सामने आने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। उनके खिलाफ पार्टियों द्वारा मोर्चा खोला गया है।

Swami Prasad Maurya

स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा दिए गए बयान पर मचे बवाल के बीच समाजवादी पार्टी से रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को बाहर निकाल दिया गया है। माना जा रहा है कि रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को पार्टी से बाहर किए जाने की वजह स्वामी प्रसाद मौर्या ही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किस वजह से अखिलेश यादव अपनी ही पार्टी की दो नेताओं को बाहर करने पर मजबूर हुए…

akhilesh yadav and swami prasad maurya

रोली मिश्रा और ऋचा सिंह को निष्कासित किए जाने की वजह मौर्या?

सपा नेता रोली तिवारी मिश्रा और नेता ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को पार्टी से निकाले जाने की जानकारी खुद सपा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर की गई है। रोली मिश्रा और ऋचा सिंह दोनों के खिलाफ की गई इस कार्यवाही की वजह स्वामी प्रसाद मौर्या माने जा रहे हैं। रोली मिश्रा और ऋचा सिंह लगातार स्वामी प्रसाद मौर्या के रामचरित मानस को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ आवाज उठा रही थी।

सपा नेता रोली तिवारी मिश्रा ने रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौर्या को बसपा का एजेंट बताया था और कहा था कि वो सपा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 2024 से पहले वो सपा को झटका दे सकते हैं। रामचरित मानस को लेकर दिए गए बयान को लेकर भी रोली तिवारी मिश्रा ने मौर्या पर हमलावर होते हुए कहा था कि कोई भी कैसे भगवान श्री राम और रामचरितमानस का अपमान कर सकता है।

UP Politics.

वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष रहीं ऋचा सिंह ने स्वामी के खिलाफ थीं और रामचरित मानस को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ थीं। वहीं, अब पार्टी द्वारा निष्काषित किए जाने के बाद ऋचा सिंह खुलकर सामने आई हैं और उन्होंने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लिया है।

UP Politics..

ऋचा सिंह ने समाजवादी पार्टी को महिला विरोधी बताया है और कहा कि यहां  महिलाओं का अपमान करने वाले लंपटों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी DGP के ऑफिस तक चले जाते हैं लेकिन जो महिलाओं के जन अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहीं महिलाएं हैं उन्हें बिना कारण और जानकारी के पार्टी के बाहर कर दिया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सपा नेता रोली तिवारी मिश्रा और नेता ऋचा सिंह समाजवादी पार्टी की तेज-तरार नेता मानी जाती थी। अब आने वाले दिनों में इन दोनों नेताओं की तरफ से क्या बयान दिए जाते हैं वो देखना दिलचस्प होगा।