newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया लाल किले पर जय हिंद-द न्यू लाइट एंड साउंड का उद्घाटन , जानिए इसकी खासियत

इस संदर्भ में एक अधिकारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रदर्शन कला के सभी रूपों को इसमें शामिल किया गया। जिसमें प्रोजेक्शन मैपिंग, लाइव एक्शन फिल्मों, प्रकाश और इमर्सिव साउंड, अभिनेताओं, नर्तकियों और कठपुतलियों का उपयोग करके भारतीय आजादी के संग्राम को दिखलाया गया है।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले पर मंगलवार को लाइट एंड शो का उद्घाटन किया। इस मौके पर गृह मंत्री सहित अन्य गणामन्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर भारतीय इतिहास को लाइट एंड शो में नाटकीय रूप में प्रदर्शित करने की कोशिश की गई। पांच वर्ष के अंतराल के यह लाइट एंड शो शुरू हो रहा है। बता दें कि लाइट एंड शो के तीन वर्गों में विभाजित किया गया। जिसमें मराठों के उदय से लेकर 1857 का स्वतंत्रता संग्राम, आजाद हिन्द फौज का उदय और आईएनए के मुकद्दमों से लेकर भारतीय इतिहास के कई प्रमुख घटनाक्रम शामिल है। इन घटनाक्रमों को दृश्यों के रूप में रूपहले पर्दे पर प्रदर्शित किया गया।

इस संदर्भ में एक अधिकारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रदर्शन कला के सभी रूपों को इसमें शामिल किया गया। जिसमें प्रोजेक्शन मैपिंग, लाइव एक्शन फिल्मों, प्रकाश और इमर्सिव साउंड, अभिनेताओं, नर्तकियों और कठपुतलियों का उपयोग करके भारतीय आजादी के संग्राम को दिखलाया गया है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम के 75 वर्ष की यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। इस अविस्मरणी क्षण का इंतजार सभी को बेसब्री से था। ध्यान रहे कि इससे पहले आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 4 संग्रहालय खौले गए थे। जिसमें जिनमें याद-ए-जलियां संग्रहालय, 1857 पर संग्रहालय, आजादी के दीवाने और लाल किले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय शामिल है।

amit shah

केंद्र सरकार ने इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारी सरकार सभी ऐतिहासिक स्थलों को सहेजने में जुटी है। इस दिशा में सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। बहरहाल, अब आगामी दिनों में सरकार की तरफ से इस मोर्चे पर क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम