Yogi Adityanath Birthday: 51 साल के हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, जिनका नाम सुनकर यूपी के माफियाओं की कांप जाती है रूह

Yogi Adityanath Birthday: अजय सिंह बिष्ट जिनको योगी आदित्यनाथ के नाम से जाना जाता है। इनका आज 51वां जन्मदिन है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म 05 जून 1972 को पौरी गढ़वाल में हुआ है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त और एक शानदार राजनेता हैं जो कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री के रूप में कार्य कर रहे है।

Avatar Written by: June 5, 2023 8:42 am
CM Yogi Adityanath

नई दिल्ली। योगी आदित्यनाथ जिनका नाम सुनते ही यूपी के माफियाओं की रूह कांप जाती है। बहुत कम उम्र में सांसद से सीएम बनने वाले योगी आदित्यनाथ की छवि उन माफियाओं के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है, जिन्होंने यूपी की जनता को काफी सताया है। योगी आदित्यनाथ एक भारतीय हिंदू भिक्षु और भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं, जो 19 मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 21वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। आज सीएम का 51वां जन्मदिन है। आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्मदिन

अजय सिंह बिष्ट जिनको योगी आदित्यनाथ के नाम से जाना जाता है। इनका आज 51वां जन्मदिन है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म 05 जून 1972 को पौरी गढ़वाल में हुआ है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त और एक शानदार राजनेता हैं जो कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री के रूप में कार्य कर रहे है। योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद यूपी के 21वें मुख्यमंत्री के पद के रूप में शपथ लिया था। आज सीएम योगी का नाम हर एक छोटे से छोटा बच्चा जानता है।

CM Yogi

19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

आदित्यनाथ की और बीजेपी का रिश्ता एक अहम है और योगी आदित्यनाथ का पूर्वी उत्तर में एक अलग ही दबदबा है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई योगी बाबा के काम प्रभावित है और इनको पसंद भी करते है। योगी आदित्यनाथ ने रविवार, 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी है। इनके 3 भाई और दो बहनें हैं। जिनके नाम महेन्द्र सिंह बिष्ट, शशि पायल, शैलेन्द्र मोहन, शशि सिंह और मनवेन्द्र मोहन है।

Latest