
नई दिल्ली। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा बयान दिया है। अजय राय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी एक बार फिर से अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। यही नहीं अजय राय ने भी कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी से चुनाव लड़ती है तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनकी जीत के लिए जान लड़ा देगा। हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि गुरुवार को अजय राय उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान मिली है। कांग्रेस पार्टी ने बृजलाल खाबरी को हटाकर अजय राय यूपी कमान सौंपी है।
#WATCH | UP Congress chief Ajay Rai on 2024 Lok Sabha elections, says, “Rahul Gandhi will contest from Amethi. Priyanka ji can contest from Varanasi if she wishes to do so…” pic.twitter.com/lfdp6tCP67
— ANI (@ANI) August 18, 2023
अजय राय ने वाराणसी पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए कहा, बिल्कुल राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। अमेठी लोग यहां आए है, प्रियंका गांधी की अगर इच्छा बनारस होगी, हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके जान लड़ा देगा। आगे अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा वो खुद ही बौखला गई है 13 रुपये में चीनी दिलाने की बात कर रही थी। क्या वो दिला पाई। कमल का बटन दबाए और 13 रुपये चीनी मिलेगा। वो कहां गया।
बता दें कि साल 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अमेठी और केरल के वायनाड से चुनावी लड़ा था। लेकिन अमेठी में उन्हें स्मृति ईरानी ने हरा दिया था। कांग्रेस पार्टी ने अजय राय ने 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी दंगल में उतारा था। लेकिन दोनों ही बार उन्हें करारी हार मिली थी। हाल ही में कांग्रेस ने उन्हें यूपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का ये फैसला महत्वपूर्ण तौर पर देखा जा रहा है।
Congress appoints former MLA Ajay Rai as the president of the Uttar Pradesh Congress Committee. pic.twitter.com/QmDlNsGcxI
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 17, 2023