newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: यूपी सरकार कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध, प्रतिदिन बड़ी संख्या में हो रही कोरोना सैम्पल की जांच

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अब तक कुल 2,76,57,436 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 216 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 5,918 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 1591 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज लोकभवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,20,649 सैम्पल की जांच की गयी। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 2,76,57,436 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 216 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 5,918 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 1591 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

Corona Vaccine

उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 521 तथा अब तक कुल 5,85,273 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,84,431 क्षेत्रों में 5,09,990 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,01,262 घरों के 15,25,41,109 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

Corona Vaccine

प्रसाद ने बताया कि आज 29 जनवरी, 2021 को स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया। जिसमें अपराह्न 3 बजे तक 85,000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगायी गयी। स्वास्थ्य कर्मियों को 28 व 29 जनवरी वैक्सीनेशन लगाने के बाद अब 4 व 5 फरवरी, 2021 को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जायेगा।

Coronavirus

उन्होंने बताया कि 5 फरवरी, 2021 से ही फ्रंट लाइन कर्मियों के वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंट लाइन कर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज 25 मार्च, 2021 तक लगाने का कार्य कर लिया जायेगा। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का कार्य भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।