
नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर कलह खुलकर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच फिर से तकरार लगातार बढ़ती नजर आ रही है। अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को जमकर खरी खोटी सुना डाली। अब सीएम गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार बता डाला। इसके साथ ही उन्होंने ये तक कह दिया कि सचिन पायलट कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते है। बता दें कि अशोक गहलोत ने ये बयान न्यूज चैनल एनडीवी से खास बातचीत के दौरान कहा। अब गहलोत के इस बयान से फिर से राजस्थान कांग्रेस में बवाल मचना तय है। वहीं गहलोत के इस बयान के बहाने भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस पर हमला करने का मौका भी मिल गया है। भाजपा ने अशोक गहलोत के बहाने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया है।
रिपोर्टर के सवाल पर अशोक गहलोत ने सचिन पायलट की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि, ”हाईकामन को नहीं मालूम था हमको मालूम है हमने कैसे 34 दिन सचिन पायलट को भुगता है हमको राज्यपाल भवन पर धरना देना पड़ा। उसके अंदर मैं भी सम्मिलित था। आगे रिपोर्टर के पूछने पर की हाईकमान सचिन पायलट को सीएम बनाना चाहे। जिसपर गहलोत ने कहा कि, उनके पास 10 विधायक भी नहीं है। जिसने विद्रोह किया हो। जिसको गद्दार ही नाम दिया गया है। उसने पार्टी के साथ गद्दारी की है। उसको कैसे लोग स्वीकार कर सकते है।”
भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने गहलोत के इस बयान को कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से अशोक गहलोत का भी वीडियो साझा किया है। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लिखा, ”कांग्रेस पार्टी मोती लाल ने भी तोड़ी थी, और इंदिरा गांधी ने भी। अब कुछ ऐसे ही आरोप लगाकर गहलोत जी पायलट को गद्दार कह रहे हैं! परिपाटी तो कांग्रेस की यही रही है, ऐसी ही गद्दारी की।”
वैसे कांग्रेस पार्टी मोती लाल ने भी तोड़ी थी, और इंदिरा गांधी ने भी। अब कुछ ऐसे ही आरोप लगाकर गहलोत जी पायलट को गद्दार कह रहे हैं!
परिपाटी तो कांग्रेस की यही रही है, ऐसी ही गद्दारी की। pic.twitter.com/AplrLLkoCN
— RajyavardhanRathore (@Ra_THORe) November 24, 2022
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज सचिन पायलट, प्रियंका गांधी के साथ नजर आए है। अब सचिन पायलट के राहुल और प्रियंका गांधी के साथ नजर आने पर अशोक गहलोत की टेंशन बढ़ गई है। इस फोटो कई सियासी मायने निकालकर देखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सचिन पायलट ने राजस्थान के सियासी संकट पर भी बातचीत की है।