
नई दिल्ली। अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट से एक यात्री को अपने सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि यात्री नशे में धुत था। जिसके बाद पहले उसकी अपने सह-यात्री से काहासुनी हुई। इसके बाद उसने उस पर पेशाब कर दिया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। आरोपी यात्री के खिलाफ पीड़ित यात्री की तरफ से कड़ी कार्रवाई करने की मांग क गई है।
Delhi | An allegedly inebriated passenger (arriving from New York by American Airlines) relieved himself on another passenger. American Airlines has recorded the statements of co-passengers and handed over the passenger to law enforcement. An FIR has been lodged: DGCA… pic.twitter.com/IFxUBA1Edx
— ANI (@ANI) April 24, 2023
बताया जा रहा है कि यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान AA 292 में हुई थी। आरोपी यात्री औद्योगिक सुरक्षा बल ने फ्लाइट से उतरने के दौरान पकड़ लिया था। इसके बाद उससे कंट्रोल रूम ले जाकर पूछताछ हुई। घटना के बाद इसकी जानकारी दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों को दी गई। बता दें दिल्ली पुलिस ने नागरिक उड्यन अधिनियम के तहत आरोपी यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में आरोपी यात्री की तरफ से क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
ध्यान रहे कि पिछले कुछ दिनों से फ्लाइट में यात्रियों द्वारा अपने सह- यात्रियों पर पेशाब किए जाने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। इससे पहले गत वर्ष 26 नवंबर को एक यात्री ने महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। जिसके बाद आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस प्रकरण के बाद लगातार विमान में यात्रियों द्वारा अपने सह यात्रियों के साथ बेहुदगी किए जाने की खबर प्रकाश में आती रहीं हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए गत दिनों नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से दिशानिर्देश किए गए थे और सभी यात्रियों से अपील की गई थी कि वो इसका पालन करने के लिए बाध्य रहे, लेकिन इसके बावजूद भी इस तरह शर्मनाक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।