newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhopal: लड़कियों से करता था मीठी-मीठी बातें, लाखों रूपए ऐंठे और शादी का झूठा वादा कर मुस्लिम युवक हो गया फरार

Bhopal: उज्जैन की पुलिस के हत्थे एक ऐसा फ्रॉड युवक चढ़ा है, जो जीवनसाथी डॉट कॉम पर अपना हमसफर ढ़ूंढ़ रही लड़कियों के सामने शादी का प्रपोजल रखता था। ये युवक बिजनेस के नाम पर उनसे पैसे ऐंठता था और बाद में खुद को कैंसर का पेशेंट बताकर शादी से मुकर जाता था।

नई दिल्ली। मेट्रोमोनियल साइट पर अपने जीवनसाथी की तलाश करने वालों के लिए ये खबर एक चेतावनी है। इस खबर को पढ़ने के बाद मैट्रीमोनियल साइट पर विजिट करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल, उज्जैन की पुलिस के हत्थे एक ऐसा फ्रॉड युवक चढ़ा है, जो जीवनसाथी डॉट कॉम पर अपना हमसफर ढ़ूंढ़ रही लड़कियों के सामने शादी का प्रपोजल रखता था। ये युवक बिजनेस के नाम पर उनसे पैसे ऐंठता था और बाद में खुद को कैंसर का पेशेंट बताकर शादी से मुकर जाता था। इस मामले में भोपाल की एक बिजनेसवुमन और उज्जैन की टीचर ने इस धोखाधड़ी के खिलाफ FIR दर्ज  कराई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने गुरुवार की रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि इस तरह के विक्टिम्स की लिस्ट और भी अधिक लंबी हो सकती है।

आरोपी की पहचान उमर अहमद पुत्र अशफाक के रूप में हुई है। पुलिस ने अशफाक को पकड़ने के लिए 30 अगस्त को उस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। गुरुवार की रात उसे मनावर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे मनावर के सिंघाना मार्ग पर घूमता देखा गया था। विक्टिम उज्जैन में एक प्राइवेट स्कूल की टीचर हैं। उन्होंने 21 अप्रैल 2022 को उज्जैन के थाना जीवाजीगंज में इस मामले को लेकर एफआईआर लिखवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी जान-पहचान आरोपी उमर से मैट्रीमोनियल साइट जीवनसाथी के माध्यम से हुई थी। दोनों का रिश्ता भी तय हो गया था।

इसके बाद उमर ने उनसे बिजनेस के नाम पर 6 लाख रुपए और दो-दो लाख रुपए दूसरे कारणों से लिए। इसी दौरान वो उज्जैन में एक किराए का मकान लेकर रहने लगा। इसके कुछ दिनों के बाद ही उसने मकान दूसरी जगह शिफ्ट करने का बहाना बनाकर गायब हो गया। इसके बाद उसने खुद को कैंसर पेशेंट बताते हुए कहा कि वो शादी नहीं कर सकता।