newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Exit Polls: यूपी में BJP को फिर से प्रंचड बहुमत, अखिलेश की साइकिल पर योगी का बुलडोजर भारी, Axis My India का ये है आंकड़ा

Uttar Pradesh exit polls: मतलब एग्जिट पोल से साफ दिख रहा है कि यूपी की जनता ने एक बार फिर योगी सरकार पर भरोसा जता रही है। वहीं अखिलेश यादव की बात करें तो, राज्य की जनता ने साइकिल को पूरी से पंचर कर दिया है और इससे ये भी दिखता है कि 2022 में योगी सरकार बनाने जा रही है और अखिलेश की साइकिल पर बुलडोजर भारी पड़ता दिख रहा है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में  सात चरणों के विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुके हैं। आज आखिर दौर के लिए राज्य में वोटिंग हुई। इस चुनाव में सभी दलों के सियासी सूरमाओं ने भरसक प्रयास किए हैं। जनता  को लुभाने की दिशा में तमाम दलों के नेताओं ने अपनी तरफ से हरममुकिन प्रयास किए हैं, लेकिन उनके यह प्रयास अब कितने कामयाब हो पाते हैं। यह तो फिलहाल आगामी 10 मार्च के बाद ही साफ हो पाएगा। जब सभी चुनावी राज्यों के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। लेकिन नतीजों से पहले कई मीडिया चैनलों के एग्जिट पोल सामने आए हैं। इसी क्रम में न्यूज चैनल आज तक एक्सिस माय इंडिया (Aaj tak-axis my india) का एग्जिट पोल सामने आया है। आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यूपी की सत्ता में एक बार भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है, जबकि अखिलेश यादव की साइकिल पंचर होती दिखा रही है। वहीं कांग्रेस और बसपा की हालात काफी खराब होती दिख रही है।

cm yogi akhilesh

दरअसल एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत में सरकार बनती नजर आ रही हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 288- 326 सीटें मिलने के असर है। वहीं, समाजवादी पार्टी की हालात काफी खबर नजर आ रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, सपा को  71-101 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं, मायावती की बहुजन समाज पार्टी के खाते में 3-9 और कांग्रेस के खाते में 1-3 सीटें मिल सकती हैं।

Maywati Akhilesh Yadav CM Yogi

मतलब एग्जिट पोल से साफ दिख रहा है कि यूपी की जनता ने एक बार फिर योगी सरकार पर भरोसा जता रही है। वहीं अखिलेश यादव की बात करें तो, राज्य की जनता ने साइकिल को पूरी से पंचर कर दिया है और इससे ये भी दिखता है कि 2022 में योगी सरकार बनाने जा रही है और अखिलेश की साइकिल पर बुलडोजर भारी पड़ता दिख रहा है।

Akhilesh yadav CM Yogi

बता दें कि यूपी में 7 चरणों में मतदान हुए हैं। पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोट डाले गए, जबकि दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी और तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी वोटिंग हुई। इसके अलावा चौथे फेज के लिए 24 फरवरी, 5वें फेज के लिए 27 फरवरी, 6वें चरण के लिए 3 मार्च, 7वें चरण के लिए 7 मार्च को वोट डाले गए। नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।