newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार खिलाफ शुरू की नई पहल, हेल्पलाइन नंबर किया जारी

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) ने भ्रष्टाचार (Corruption) रोकने को लेकर नई पहल शुरु की है। योगी सरकार (Yogi Government) ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरुआत की है। यह अभियान 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) ने भ्रष्टाचार (Corruption) रोकने को लेकर नई पहल शुरु की है। योगी सरकार (Yogi Government) ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरुआत की है। यह अभियान 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान (Campaign against Corruption) चलाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी (Helpline Number Released) किया है।

cm yogi

प्रदेश सरकार द्वारा जारी इस नंबर पर भ्रष्टाचार की शिकायत या सूचना दी जा सकती है। इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है। यूपी सरकार ने ट्वीट किया, ‘भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बनें। भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।’

हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत

इसके लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर 9454401866 जारी किया है। साथ ही भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया है। कंट्रोल रूम के नंबर 0522- 2304937 पर कॉल करके कोई भी भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकता है।

उत्तर प्रदेश सरकार की सरकारी कार्यालयों में फैले करप्शन को रोकने के लिए ये एक बड़ी पहल है।