newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई से ढाई दिन का लॉकडाउन घोषित

प्रदेश में यह लॉकडाउन कल शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक रहेगा और इस दौरान ज्यादातर चीजें बंद रहेंगी। हालांकि अस्पताल और अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। प्रदेश में कल शुक्रवार 10 जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। हालांकि इस दौरान अस्पताल और अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी।

Lockdown UP

प्रदेश में बढ़ते कोरोना केस पर नियंत्रण की कोशिश के तहत मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने लॉकडाउन के आदेश जारी किया। इस दौरान सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाओं पर कोई रोक नहीं होगी।

प्रदेश में यह लॉकडाउन कल शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक रहेगा और इस दौरान ज्यादातर चीजें बंद रहेंगी। हालांकि अस्पताल और अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी।

यूपी में कोरोना के 1248 नए मामले आए सामने, 17 लोगों की मौत

यूपी में कोरोना वायरस का संक्रमण (Coronavirus in UP) तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1248 नए मामले सामने आए हैं। वहीं Covid-19 महामारी से राज्य भर में 17 मरीजों की मौत हो गई। इसके चलते राज्य में महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 862 हो गई है। बुधवार को प्रदेश में 32,826 नमूनों की जांच की गई।

corona

प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 32,362 हो गए हैं। राज्य में एक्टिव केस की कुल संख्या 10373 हो गई है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 21127 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 17 और लोगों की मौत के साथ इस महामारी से मरने वाले लेागों की कुल संख्या बढ़कर 862 हो गई है।