newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttarakhand: कोरोना के कहर के बीच चार धाम यात्रा को लेकर आई बड़ी जानकारी, उत्तराखंड सरकार ने लिया ये फैसला

Uttarakhand: उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, प्रदेश में कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए चारधाम की यात्रा को स्थगित किया जाता है। केवल पुजारी ही वहां पूजा कर सकते हैं। पूरे देश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा को अभी के लिए बंद किया जाता है।

नई दिल्ली। इस वक्त पूरे देश में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से त्राहिमाम मचा हुआ है। हर राज्य में कोरोना महामारी का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच चारधाम यात्रा को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए इस साल चार धाम यात्रा को स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, प्रदेश में कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए चारधाम की यात्रा को स्थगित किया जाता है। केवल पुजारी ही वहां पूजा कर सकते हैं। पूरे देश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा को अभी के लिए बंद किया जाता है।

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले महीने मई से शुरू होने वाली थी। इसके तहत उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा की जाती है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु हर साल देवभूमि आते हैं।

badrinath

बता दें क‍ि आगामी 14 मई को यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा शुरू होनी थी। वहीं प‍िछले साल भी उत्तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी के चलते चार धाम यात्रा को मई में रोक द‍िया था।