newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अगले साल तक आएगी कोरोना की वैक्सीन : हर्षवर्धन

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि अगले साल तक कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले कोरोना को लेकर भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है, हमने टेस्टिंग बढ़ाई और मृत्यु दर भी भारत में कम है। उन्होंने ये भी कहा कि अगले साल तक कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अन्य बीमारियों की तरह कोरोना भी रह जाएगा। लेकिन हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव करना होगा। उन्होंने बताया कि भारत में कोरोना का पहला केस 30 जनवरी को आया था और भारत की आबादी 135 करोड़ है। 5 लाख केस में से 3 लाख 10 हजार केस तो ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में 3 फीसदी मृत्यु दर है, जो सबसे कम है। भारत से ज्यादा अमेरिका, ब्राजील और यूके की मृत्यु दर है।

corona logo

वैक्सीन पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसकी खोज के लिए पूरी दुनिया काम कर रही है। भारत में भी इसकी खोज चल रही है। मुझे लगता है अगले साल वैक्सीन आ जाएगी। भारत भी लगातार प्रयास में लगा है और हम दुनिया के अन्य देशों से कम नहीं हैं।

Ramdev

बाबा रामदेव पर बोले स्वास्थ्य मंत्री

बाबा रामदेव और कोरोना की दवा पर डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मैंने कोई उसका अध्ययन नहीं किया है। उनकी जो आयुर्वेदिक दवाइयां उसका अध्ययन करने वाला मंत्रालय भी दूसरा है। आयुष मंत्रालय इसका अध्ययन करता है और जांच जारी है।