newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस की चपेट में आए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, ट्वीट कर दी जानकारी

Venkaiah naidu corona positive: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उपराष्ट्रपति की पत्नी का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें वह निगेटिव मिली हैं।

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उपराष्ट्रपति की पत्नी का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें वह निगेटिव मिली हैं। कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति होम क्वारंटाइन में चले गए हैं। वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति आज सुबह एक नियमित COVID-19 परीक्षण के बाद संक्रमित पाए गए है। उनका स्वास्थ्य अच्छा है। उन्हें होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। उनकी पत्नी श्रीमती उषा नायडू का टेस्ट नेगेटिव आया है। वह भी सेल्फ आइसोलेशन में है।

बता दें उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू हाल ही में खत्म हुए संसद के मॉनसून सत्र में शामिल हुए थे। उनकी उम्र 71 साल है। इसके अलावा उन्होंने मंगलवार को ही फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लिया।

Rajysabha M, Venkaiah Naidu

उपराष्ट्रपति नायडू से पहले देश की कई प्रमुख हस्तियों को कोरोनावायरस हो चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोविड-19 से संक्रमित मिले थे।