
नई दिल्ली। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत अक्सर सुर्खियों में घिरे रहते हैं। कभी अपने बयान की वजह से तो कभी अपनी हरकतों की वजह से हमेशा ही वो चर्चा में बने रहते हैं। इसी क्रम में एक बार फिर संजय राउत विवादों में फंस गए हैं। इस बार उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया है जिसको लेकर संजय राउत में चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। दरअसल एक स्थानीय टीवी चैनल टीवी9 मराठी के रिपोर्टर से संजय राउत खास बात कर रहे थे। इसी दौरान रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया। इसके बाद जैसे ही रिपोर्टर माइक संजय राउत के पास ले जाता है वो माइक पर थूक देते है। उनकी इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंटरनेट पर संजय राउत के इस वीडियो पर बवाल मचा हुआ है।
प्रसिद्ध लेखिका शेफाली वैद्य ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा,”TV9Marathi क्या आप लोगों का कोई स्वाभिमान नहीं है? संजय राउत SPAT आपके रिपोर्टर के माइक में। आपके रिपोर्टर के पास रीढ़ होती तो वह उस माइक को राउत के मुंह पर फेंकना छोड़ देते। तुम लोग घृणित हो!”
Hi @TV9Marathi have you guys NO self-respect whatsoever? @rautsanjay61 SPAT in your reporter’s Mike. If your reporter had a spine, he would have left throwing that Mike in Raut’s face. You guys are disgusting! pic.twitter.com/rReqnaVGGu
— Shefali Vaidya. ?? (@ShefVaidya) June 1, 2023
लोगों की प्रतिक्रियाएं-
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही संजय राउत को निशाने पर ले रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स संजय राउत के बहाने शिवसेना (यूबीटी) को हमला बोल रहे हैं। कई लोग शिवसेना नेता को खरी खोटी भी सुनाई रहे है।
HMV पत्रकारांना मोबातल्यात मिळाली फक्त थुंकी.#SanjayRaut#NCP#maharashtrapolitics pic.twitter.com/yXWQUGMPrR
— Mahesh Maali (@maali_mahesh) June 1, 2023
इससे पहले भी उद्धव गुट के सांसद संजय राउत अपने विवादित बयानों की वजह से मुश्किलों में घिर चुके हैं। विधानमंडल को ‘चोर मंडल’ कहकर वो बुरी तरह फंस गए थे। उनके इस बयान के बाद राज्य में जमकर सियासी बवाल भी देखने को मिला था। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने उनके बयान के जांच के आदेश भी दिए थे।