newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan : ‘हम वहां भी बर्बाद थे, हम यहां भी बर्बाद हैं’.. राजस्थान में घरों पर चले बुलडोजर तो ऐसे रोए पाकिस्तान से आए हिंदू

Rajasthan : वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला अपने घर के ऊपर बुलडोजर चलाए जाने के बाद फूट-फूट कर रोते हुए बेहोश हो गई। इसी वीडियो में एक व्यक्ति को ये कहते हुए सूना जा सकता है कि हम भारतीय हैं, हम यहां पर इसलिए नहीं आए थे, ये हमारे घर को उजाड़ रहे हैं। पाकिस्तान में भी हम आबाद नहीं थे, वहां भी बर्बाद थे और यहां पर भी बर्बाद हैं। देखो कैसे ये हम लोगों को मारने के लिए यहां आए हैं।

राजस्थान प्रशासन पर अवैध निर्माण के ऊपर बुलडोजर चलाए जाने की एक बड़ी कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, जानकारी के अनुसार जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने सोमवार (24 अप्रैल) को बुलडोजर से उस बस्ती को ध्वस्त कर डाला जो पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर भागकर भारत आए गरीब हिन्दुओं ने बसा रखी थी। आपको बता दें कि पाकिस्तान में आजादी के बाद से ही अल्पसंख्यक हिन्दुओं के ऊपर, मानसिक, धार्मिक और शारीरिक अत्याचार किए गए हैं। दोयम दर्जे का व्यवहार पाकिस्तान में इन हिंदू परिवारों के साथ किया जाता था। जिसके चलते वे वहां से किसी तरह पलायन कर सीमा के रास्ते राजस्थान के जोधपुर में आकर बस गए थे।

हालांकि यहां के परिवारों का ये कहना है कि उन्होंने ये जमीनें खरीदी हैं, पर इसकी सच्चाई किसी को नहीं पता है। मगर एक बात तो सच है कि इनकी गरीबी और लाचारी बेहद ज्यादा है ऐसी कार्रवाई के हिसाब से। इनमें से अधिकतर लोगों के दावा किया कि पाकिस्तान से भारत आने के बाद उनको एक लॉन्ग टर्म वीजा दिया गया था। जो उनके पास अभी भी मौजूद है। लेकिन इसके बावजूद भी अबतक इन परिवारों को भारत की नागरिक नहीं मिल सकी है। जैसे तैसे ईंट-पत्थर जोड़ के इन गरीब परिवारों ने अपना आशियाना बनाया था। लेकिन JDA की कार्रवाई के बाद ये गरीब परिवार रोते बिलखते दिखे। इस कार्रवाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर यूजर्स JDA की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला अपने घर के ऊपर बुलडोजर चलाए जाने के बाद फूट-फूट कर रोते हुए बेहोश हो गई। इसी वीडियो में एक व्यक्ति को ये कहते हुए सूना जा सकता है कि हम भारतीय हैं, हम यहां पर इसलिए नहीं आए थे, ये हमारे घर को उजाड़ रहे हैं। पाकिस्तान में भी हम आबाद नहीं थे, वहां भी बर्बाद थे और यहां पर भी बर्बाद हैं। देखो कैसे ये हम लोगों को मारने के लिए यहां आए हैं।