newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Narendra Modi’s Post On Sunita Williams Return : आपका स्वागत है…सुनीता विलियम्स की वापसी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए लिखा सोशल मीडिया पोस्ट

PM Narendra Modi’s Post On Sunita Williams Return : मोदी ने लिखा, सुनीता विलियम्स और Crew9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का वास्तव में क्या मतलब है। विशाल अज्ञात के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा। हमें उन सभी पर बहुत गर्व है जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।

नई दिल्ली। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स की सुरक्षित धरती पर वापसी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। मोदी ने सुनीता विलियम्स के साथ मुलाकात की अपनी पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और उनके नाम संदेश भी लिखा है। पीएम मोदी ने लिखा, आपका स्वागत है, हमने आपको बहुत मिस किया। सुनीता विलियम्स और Crew9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का वास्तव में क्या मतलब है। विशाल अज्ञात के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा। यह उनके धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रही है।

पीएम मोदी ने आगे लिखा, अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखना। सुनीता विलियम्स, एक पथप्रदर्शक और एक आइकन ने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हमें उन सभी पर बहुत गर्व है जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स के नाम एक पत्र लिखा था। उन्होंने अपने पत्र को अंतरिक्षयात्री माइक मैसिमिनो के जरिए उन तक भिजवाया था। इस पत्र को कल ही केंद्रीय मंत्री  जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया था। इस पत्र में मोदी ने सुनीता विलियम्स को भारत की बेटी बताते हुए लिखा था कि मैं भारत के लोगों की ओर से आपको शुभकामनाएं भेज रहा हूं। आप भले ही हजारों मील दूर हैं लेकिन हमारे दिलों के करीब हैं। पीएम ने सुनीता विलियम्स को धरती पर लौटने के बाद भारत आने का न्योता भी दिया है।