Connect with us

देश

Digvijaya Singh: सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह ने ऐसा क्या बोल दिया जिससे मच गया बवाल, बिफरी BJP

Digvijaya Singh: पूनावाला ने कहा कांग्रेस पार्टी की तरफ से बार-बार सेना को चोट पहुंचाई जाती है। पिटाई हो गई ये कहा जाता है। सेना के शोर्य पर सवाल उठाए जाते है। तवांग में, डोकलाम में सेना के ऊपर सवाल उठाए जाते है और आज सेना के मनोबल पर चोट। पाकिस्तान के पूरे नैरेटिव के साथ खड़े होने का काम बार-बार कांग्रेस पार्टी करती है। इसलिए ये भारत जोड़ो यात्रा नहीं है पाकिस्तान का दुस्प्रचार जोड़ो यात्रा है।

Published

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने जम्मू-कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर ऐसा क्या बोल दिया है जिसको लेकर बवाल मच गया है। दरअसल कांग्रेस नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले पर फिर से सवाल उठाए है।    दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर फिर से सबूत मांगने पर भाजपा का बिफर गई। भाजपा ने  उनके बयान की निंदा की और गैरजिम्मेदाराना बताया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी यूजर्स कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जमकर क्लास लगा रहे है। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के बीच दिग्विजय सिंह ने कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक के साक्ष्य अभी तक क्यों नहीं दिखाए गए।

digvijay singh

कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि पुलवामा हमले को लेकर संसद में अभी तक कोई रिपोर्ट भी पेश नहीं की गई। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने मांग की थी कि ये सेंसेटिव जोन है इन सीआरपीएफ जवानों को हवाई जहाज से श्रीनगर से दिल्ली भेजा जाए। लेकिन मोदी जी ने माना कर दिया। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, हमने उनके इतने लोग मार गिराए। लेकिन प्रमाण कुछ नहीं। केवल झूठ के पुलिंदा से ये लोग राज कर रहे है।

शहजाद पूनावाला का दिग्विजय सिंह पर हमला-

दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पलटवार करते हुए कहा, INC का नाम बदलकर PPP कर देना चाहिए।  इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं पाक परस्त पार्टी होना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस पार्टी का हाथ बार-बार पाकिस्तानी नैरेटिव और दुस्प्रचार के साथ। 370 पर दुस्प्रचार फैलाया। फिर सार्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर फैलाया। अब दिग्विजय सिंह पुलवामा का दोष भारत पर डालते है।

पूनावाला ने कहा कांग्रेस पार्टी की तरफ से बार-बार सेना को चोट पहुंचाई जाती है। पिटाई हो गई ये कहा जाता है। सेना के शोर्य पर सवाल उठाए जाते है। तवांग में, डोकलाम में सेना के ऊपर सवाल उठाए जाते है और आज सेना के मनोबल पर चोट। पाकिस्तान के पूरे नैरेटिव के साथ खड़े होने का काम बार-बार कांग्रेस पार्टी करती है। इसलिए ये भारत जोड़ो यात्रा नहीं है पाकिस्तान का दुस्प्रचार जोड़ो यात्रा है।

Pulwama Attack

इसके अलावा भाजपा विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”जिस दल को इंडियन आर्मी पर भरोसा नहीं, वह भारत जोड़ो की बात किस मुंह से करते हैं।”

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिग्विजय सिंह के बयान पर हमला बोला। गौरतलब है कि पहली मर्तबा नहीं है जब कांग्रेस के नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हो या फिर सेना के पराक्रम पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगे हो। बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement