newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

What is the difference between Exit Poll and Opinion Pol In Hindi: क्या होता है एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल्स में अंतर, कैसे हुई इनकी शुरुआत? जानिए पूरी डिटेल्स

What is the difference between Exit Poll and Opinion Pol In Hindi: ओपिनियन पोल चुनाव के पहले ही कराया जाता है, इसमें पहले ही जनता का मूड क्या है ये आंकलन किया जाता है। ये सर्वे करता है कि लोग किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट देने का सोच रहे हैं। इसका मकसद होता है मतदाताओं का मूड समझना और चुनाव के बारे में अंदाजा लगाना। कई बार चुनावों में इन ओपिनियन पोल्स की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं, लेकिन ये फिर भी एक संकेत देते हैं, इसलिए लोग इनको भी बड़े ही गौर से देखते हैं और कई दफा तो ओपिनियन पोल्स के डेटा सटीक भी बैठते हैं।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण के लिए आज देश की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जा रही है। इसके बाद आखिरी 7वें चरण के मतदान होंगे और फिर 4 जून को सभी दलों की किस्मत का फैसला होगा। 4 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। लेकिन इससे पहले ही हर चुनाव के मौसम में मीडिया चैनलों पर ओपिनियन पोल भरे होते हैं, और जैसे ही वोटिंग का आखिरी चरण खत्म होता है, एग्जिट पोल की बारी आती है। ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल दोनों ही मतदाताओं की पसंद को दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये दोनों एक ही चीज़ नहीं होते। कई लोग अक्सर इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज नजर आते हैं कि ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल दोनों में आखिर अंतर क्या है। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों (What is the difference between Exit Poll and Opinion Pol In Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।  चलिए, दोनों के बीच का फर्क समझते हैं..

ओपिनियन पोल

वोट देने से पहले जानने का प्रयास करते हैं जनता का मूड

ओपिनियन पोल चुनाव के पहले ही कराया जाता है, इसमें पहले ही जनता का मूड क्या है ये आंकलन किया जाता है। ये सर्वे करता है कि लोग किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट देने का सोच रहे हैं। इसका मकसद होता है मतदाताओं का मूड समझना और चुनाव के बारे में अंदाजा लगाना। कई बार चुनावों में इन ओपिनियन पोल्स की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं, लेकिन ये फिर भी एक संकेत देते हैं, इसलिए लोग इनको भी बड़े ही गौर से देखते हैं और कई दफा तो ओपिनियन पोल्स के डेटा सटीक भी बैठते हैं।

एग्जिट पोल

वोट देने के बाद जानी जाती है जनता की राय

एग्जिट पोल तब लिए जाते हैं जब वोटर अपना वोट डाल कर पोलिंग बूथ से बाहर आता है। इसमें सर्वे करने वाला व्यक्ति लोगों से ये पूछता है कि वोटर ने असल में किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया। इसके बाद तमाम डेटा के साथ ये एक संकेत प्राप्त करने की कोशिश होती है कि कौन सी पार्टी की सरकार बन सकती है। एग्जिट पोल कई बड़ी-बड़ी न्यूज, सर्वे एजेंसियां कराती हैं।  कई बार एग्जिट पोल ओपिनियन पोल से अलग तस्वीर पेश करते हैं और कई बार ये एकदम ओपिनियन पोल के नक्शेकदम पर नजर आते हैं।  लेकिन इनकी दक्षता उस दिन पर ही पता चलती है, जब वास्तविक नतीजे सामने आते हैं। हालांकि ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजे और असल परिणाम एक जैसे ही दिखाई देते हैं। एग्जिट पोल में ज्यादातर 35-40 हजार वोटर्स के साथ सर्वे किया जाता है। कई बड़ी कंपनियां 1 लाख तक वोटर्स से सर्वे करती हैं। इसके बाद सभी चरणों की वोटिंग खत्म होने पर इसका प्रसारण किया जाता है। चुनावी मौसम में जब आप टीवी पर ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल देखेंगे तो समझ जाएंगे कि ये दोनों कैसे अलग हैं और इनका क्या रोल है। वोटिंग के पहले ओपिनियन पोल से वोटर्स का मूड पता लगता है, और वोटिंग के बाद एग्जिट पोल से वास्तविक वोटिंग ट्रेंड का आइडिया मिलता है।

एग्जिट पोल्स के बारे में ख़ास तथ्य
चुनावी सर्वे की शुरुआत दुनिया में चुनावी सर्वे की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में हुई। जॉर्ज गैलप और क्लॉड रोबिंसन ने अमेरिकी सरकार के कामकाज पर लोगों की राय जानने के लिए ये सर्वे किया था।
ब्रिटेन 1937 में ब्रिटेन ने बड़े पैमाने पर पोल सर्वे कराए।
फ्रांस 1938 में फ्रांस ने बड़े पैमाने पर पोल सर्वे कराए।
अन्य देश जर्मनी, डेनमार्क, बेल्जियम तथा आयरलैंड में चुनाव पूर्व सर्वे कराए गए।
एग्जिट पोल की शुरुआत एग्जिट पोल की शुरुआत नीदरलैंड के समाजशास्त्री और पूर्व राजनेता मार्सेल वॉन डैम ने की थी। वॉन डैम ने पहली बार 15 फरवरी 1967 को इसका इस्तेमाल किया था।
भारत में एग्जिट पोल भारत में एग्जिट पोल की शुरुआत इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन (आईआईपीयू) के प्रमुख एरिक डी कोस्टा ने की थी। 1996 में एग्जिट पोल सबसे अधिक चर्चा में आए।
पहला टीवी प्रसारण 1998 में पहली बार टीवी पर एग्जिट पोल का प्रसारण किया गया।
सर्वे एजेंसी और चैनल टुडे चाणक्य, एबीपी-सी वोटर, न्यूजएक्स-नेता, रिपब्लिक-जन की बात, सीएसडीएस, न्यूज18-आईपीएसओएस, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, टाइम्स नाउ-सीएनएक्स