
नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को लगातार दूसरा झटका लगा है। एक दिन पहले ही गुरुवार को ही सूरत जिला कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ 2 साल की सजा का ये ऐलान 4 साल पुराने मानहानि मामले पर सुनवाई के बाद सुनाया था। पहले से ही राहुल गांधी की सजा के ऐलान के बाद मुश्किलें बढ़ीं हुई थीं कि अब एक और झटका उन्हें लगा है। बता दें, राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित करते हुए उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई है।
कांग्रेस सासंद राहुल गांधी को बड़ा झटका, संसद सदस्यता खत्म हुई, 8 साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव।#RahulGandhi pic.twitter.com/Ib2tpdycl0
— BJP Minority Morcha, Delhi (@bjpmm_delhi) March 24, 2023
क्या है पूरा मामला…
साल 2019 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कह दिया था कि सारे चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद से ही उनके खिलाफ आवाजें उठने लगीं थी। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी से इस बयान को लेकर माफी मांगने के लिए भी कहा था। राहुल गांधी के इस ‘मोदी सरनेम’ विवाद को लेकर गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने सूरत में मानहानि का केस दर्ज कराया था। इसी मामले पर बीते दिन सूरत कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। हालांकि सूरत जिला कोर्ट ने राहुल गांधी को सजा सुनाने के तुरंत बाद ही जमानत भी दे दी। राहुल गांधी को 30 दिन की जमानत दी गई है। इस मिली हुई जमानत के वक्त में राहुल गांधी फैसले के खिलाफ उच्च अदालत में अपील कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले ही उन्हें दूसरा झटका मिल गया है।
लोकसभा से अयोग्य घोषित होने और सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कांग्रेस पार्टी को लेकर भी रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। नीचे देखिए ट्विटर पर आए कुछ रिएक्शन…
? Big Breaking ?
सांसद राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद्द ।
आलू से सोना बनाने का काम शुरू करेंगे।— Sanjay Pradhan सनातनी ?पूर्व फौजी (@Pradhan_CRPF) March 24, 2023
राहुल गांधी टाटा बाय बाय
— Heera सनातनी (@Heera51059946) March 24, 2023
याने नरेंद्र मोदी चोर नहीं,लेकिन राहुल गांधी ने उन्हीं को टार्गेट करके “क्या सब मोदी चोर होते हैं?” बोला था।अब क्यों हो हल्ला ? सोनिया कांग्रेस अपनी हेठी सोच के चलते नीचे जाती जा रही है,बेटा @RahulGandhi के रूप में ज़ाहिर हो रहा है क्यों कि सूरत कोर्ट से माफ़ी माँगना नहीं था।
— CL Sharma (@CLSharm85991977) March 24, 2023
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म
OK BYE BYE TATA pic.twitter.com/rNIFCaTaQ3
— Arun Yadav ?? (@beingarun28) March 24, 2023
पूर्व सांसद हुए राहुल गांधी !! pic.twitter.com/OtVkIRA3JZ
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) March 24, 2023
लोकतंत्र ख़त्म नहीं बल्कि राहुल गांधी की सदस्यता ख़त्म।
कर्नाटक में 54% OBC
राजस्थान में 52% OBC
MP में 50% OBC
छत्तीसगढ़ में 41% OBCOBC के एक हिस्से के अपमान पर दोषी पाए जाने के बाद राहुल गांधी की सदस्यता गई लेकिन Congress कह रही है कि वो सच बोलते रहेंगे। pic.twitter.com/IXagaShpb0
— Aman Chopra (@AmanChopra_) March 24, 2023
एंग्री यंग मैन बनने के फेर में राहुल गांधी कई बार लोगों का दिल दुखाते रहे,कभी अनाप शनाप बयान देकर तो कभी ऊल जलूल हरकतें कर,मनमोहन सिंह जी भी इसके शिकार हुए,जब उनकी सरकार का बिल फाड़ उन्हें अपमानित किया गया,अदालत के फ़ैसले से तय हुआ कि कोई भी न तो क़ानून से ऊपर है न ही भारत से !! pic.twitter.com/CRLbHLJ0vB
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) March 24, 2023