नई दिल्ली। इस वक्त पूरे उत्तर भारत में मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून के आते ही जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन किसानों के चेहरे उदास हो गए हैं। बारिश के कारण कई फसलों को नुकसान हुआ है जिसकी वजह से बाजारों में सब्जियों के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। मानसून की बारिश जिस सब्जी पर सबसे ज्यादा असर डाल रही है वो है टमाटर…इन दिनों बाजारों में टमाटर की कमी हो गई है जिसके कारण इसकी कीमत आसमान छू रही है।
यूपी में शतक लगा रहा टमाटर
टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल हर घर में होता है। हर तरह के पकवान में टमाटर को जरूर मिलाया जाता है। हालांकि बाजारों में इस वक्त लाल-लाल टमाटर की कीमतें लोगों को झटका दे रही है। यूपी (उत्तर प्रदेश) में तो टमाटर की कीमत 100 रुपए के पार जा चुकी हैं। आलम ये है कि जो लोग पहले 1 किलो से ज्यादा टमाटर खरीदते थे वो अब आधा किलों ही टमाटर खरीद रहे हैं।
क्यों बढ़ रही है टमाटरों की कीमत
बाजार में लगातार बढ़ रही टमाटर की कीमत को लेकर एक टमाटर विक्रेता ने बताया कि मानसून के कारण सब्जियों की कीमतें बढ़ रही हैं। बारिश ने किसानों की फसलों को खराब कर दिया है इस वजह से कम सब्जियां ही मंडी में आ पा रही हैं। मंडियों में टमाटर की सप्लाई कम होने और मांग ज्यादा होने से इसके दामों में उछाल आ रहा है। यही कारण है कि मंडियों से ही टमाटर महेंगे निकल रहे हैं और फिर बाजारों में जाकर इनकी कीमत और बढ़ जाती है।
बता दें, टमाटर की कीमत में लगातार आ रही तेजी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। लोग टमाटर की कीमतों पर एक से बढ़कर एक मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।
नीचे देखिए सोशल मीडिया पर सामने आए मीम्स
A brilliant century by Tomato !!! ?#Tomato #TomatoPrice pic.twitter.com/kf96wOWM1L
— Rational Guy ✒ (@Rational__Guy) June 27, 2023
#TomatoPrice right now pic.twitter.com/2wyuJov4Bu
— Ashish Kumar Tripathi (@AKTripaathi) June 27, 2023
Best finance minister ever #TomatoPrice pic.twitter.com/pgV0rV075w
— RheA (@rheahhh_) June 27, 2023
New Jewellery Ideas. Thank you Modi ji.
We all Indians request Nadda ji to gift a tokri full of tomatoes for this achievement. #TomatoPrice pic.twitter.com/KycRQGzq3E
— Kapil (@kapsology) June 27, 2023
#TomatoPrice hike tomato be like ? pic.twitter.com/qwmU4Y6NOG
— Vicky? (@vickyGujrathi1) June 27, 2023
#TomatoPrice now a days pic.twitter.com/ZpGmQUYFmf
— Sandeep Sharma (@nitrotoluene) June 27, 2023
Alternative for Tomatoes in India!
Tamarind is one of the items that most closely resembles the fresh sweet tangy flavour of tomatoes#Tomato #Price #TomatoPrice #Tamilnadu #Food #Vegetables #Cooking #India pic.twitter.com/oyHKWWgEiA— JOAN LOUIS ?? (@Joanlouis14_) June 27, 2023