नई दिल्ली। बहुत दिनों बाद भाकियू वाले राकेश टिकैत सुर्खियों में आए हैं। किसी ने चचा के ऊपर स्याही की बौछार कर दी। स्याही के सैलाब में सराबोर राकेश टिकैत मीडिया से मुखातिब हुए तो बेचारे कुछ भी कहने की स्थिति में तो नहीं थे, लेकिन जैसे-तैसे उन्होंने मीडिया के समक्ष अपनी औपचारिकताओं को पूरा किया। वैसे तो उन्होंने बहुत कुछ कहा था, लेकिन अंत में उन्होंने यह जरूर कहा था कि मैं इस पूरे मसले के बारे में कुछ भी कहने में स्थिति में नहीं हूं। बहरहाल, अभी राकेश टिकैत को स्याही फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। हम आपको आगे चलकर उन सभी प्रतिक्रियाओं के बारे में आगे की रिपोर्ट में सबकुछ तफसील से बताएंगे। लेकिन, उससे पहले चलिए हम आपको थोड़ा-सा राकेश टिकैत के साथ हुए घटना के बारे में विस्तार से बताते हैं।
जानें पूरा माजरा
दरअसल, राकेश टिकैत बेंगलुरु प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, लेकिन तभी सभा में मौजूद किसी अज्ञात शख्स ने अपना रोष जाहिर करते हुए उन पर स्याही फेंक दी, जिसके बाद कथित तौर पर गुस्साएं टिकैत के समर्थकों ने कुर्सियों को फेंकना शुरू कर दिया, जिसके कई वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहे हैं। कथित तौर पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चंद्रशेखर और राकेश टिकैत के समर्थकों के बीच भिड़ंत भी देखने को मिली थी, लेकिन यहां गौर करने वाली बात है कि उन्होंने मीडिया से मुखातिब होने के क्रम में कोई भी बयानबाजी करने से साफ इनकार कर दिया है। हालांकि, पुलिस ने स्याही फेंकने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सकें कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। बहरहाल, अब पुलिस इस पूरे मसले पर क्या कुछ कार्रवाई करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम
Beaten up by Mic and black ink thrown at Rakesh Tikait in Bengaluru
— Shakti (@AtiriktSachiv) May 30, 2022
आइए यहां देखिए सोशल मीडिया रिएक्शन
#BreakingNews : Exclusive footage of Rakesh tikait after ink thrown at his face .#Rakeshtikait pic.twitter.com/RTiR3JXuHY
— GodOfMischief (@lokihinhun) May 30, 2022
Ink thrown at Rakesh Tikait in Bengaluru, my dear RCB fans, shaant…shaant… next year cup namde. Don’t be angry. pic.twitter.com/Vls89HjMhu
— Mukesh Vashdev Makhija ?? (@MukeshVMakhija) May 30, 2022
— Kritical_Interest (@Prakrithi_Kriti) May 30, 2022
— GodOfMischief (@lokihinhun) May 30, 2022
— GodOfMischief (@lokihinhun) May 30, 2022
— GodOfMischief (@lokihinhun) May 30, 2022
— GodOfMischief (@lokihinhun) May 30, 2022