newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महाशिवरात्रि शुक्रवार को होने के कारण योगी सरकार ने पुलिस को दिया बड़ा निर्देश

कावड़ियों को लेकर उन्होंने कहा कि कावड़ियों को निर्धारित मार्गो पर चलने के लिए कहें और कोई भी झड़प न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की नियुक्ति की जाए।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य प्रशासन को शुक्रवार के दिन महाशिवरात्रि के दौरान अलर्ट रहने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार की रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रभागीय और जिला अधिकारियों से शिव मंदिर और सभी कावड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Chief Minister Yogi Adityanath
उन्होंने अधिकारियों से शिवरात्रि के दौरान अलर्ट रहने को कहा और यही तत्परता 10 मार्च को होली के आने तक बनाए रखना का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कावड़ियों को निर्धारित मार्गो पर चलने के लिए कहें और कोई भी झड़प न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की नियुक्ति की जाए। इस साल शिवरात्रि शुक्रवार को पड़ रही है, वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रवार को जुम्मे की नमाज भी पढ़ते हैं।

काशी में महाशिवरात्रि महोत्सव 

बता दें कि यूपी में काशी में महाशिवरात्रि के एक दिन पहले 20 फरवरी से तीन दिनी महोत्सव आयोजत करेगा। इसके उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।  समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने की संभावना है।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व के दौरान  श्रद्धालुओं व पर्यटकों को काशी की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए 20 से 22 फरवरी तक आयोजन में विशेष रूप से भगवान शिव पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

CM Yogi Adityanath Uttarpradesh

इसमें पहले दिन कथक-गायन के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होगा। दूसरे दिन तृप्ति शाक्या और प्रेम प्रकाश दुबे का भजन व तीसरे दिन भजन गायक अग्निहोत्री बंधु मुख्य आकर्षण होंगे। पर्यटन राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी की पहल पर सरकार ने  50 लाख रुपये भी जारी कर दिए हैं।