newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

10 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों के खाते में पहुंची सीएम योगी की सहायता

हर विभाग की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, हर विभाग ने अच्छा काम किया और उदाहरण प्रस्तुत किया। सुप्रीम कोर्ट ने सबसे ज्यादा चुनौती जिस राज्य के सामने थी, उसके बारे में अप्रत्यक्ष रूप से सराहना भी की है।

नई दिल्ली। शनिवार को यूपी की योगी सरकार ने डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए 10 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को 1000 रुपए की धनराशि भेज दी है। मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल 104 करोड़ 82 लाख रुपए आज ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं, जिसका लाभ 10 लाख 48 हजार 166 लाभार्थियों को मिलेगा।

Yogi adityanath

इस मौके पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप मौजूद रहे। इतना ही नहीं सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कई मजदूरों से भी बात की। सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि क्वारंटीन पूरा करने के बाद उन्हें कार्य भी दिया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 35 लाख कामगारों और श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने और सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया गया। लॉकडाउन शुरू होते ही रोज 12 से 15 लाख लोगों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

UP Corona

सीएम ने कहा कि इसी कड़ी में प्रदेश के 35 लाख प्रवासी कामगारों और श्रमिकों में राशन किट उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें 1000 रुपए भत्ता उपलब्ध कराने का कार्य हो रहा है। सीएम ने कहा कि पहले चरण में 10,48,166 प्रवासी मजदूरों को 1000 रुपए सीधे बैंक में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। बाकी के भी जल्द से जल्द बैंक एकाउंट डिटेल जुटाने का काम हो रहा है। सीएम ने कहा कि हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन टीम वर्क के परिणाम सामने आए हैं। सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश में आए लेकिन कहीं भी असुविधा नहीं हुई।

CM Yogi Adityanath

हर विभाग की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, हर विभाग ने अच्छा काम किया और उदाहरण प्रस्तुत किया। सुप्रीम कोर्ट ने सबसे ज्यादा चुनौती जिस राज्य के सामने थी, उसके बारे में अप्रत्यक्ष रूप से सराहना भी की है। हमारा दायित्व है कि सभी प्रवासियों को रोजी-रोटी से जोड़ सकें. इनकी स्किल मैपिंग का काम हो चुका है, जनपद स्तर पर मुस्तैदी के साथ रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। जॉब कॉर्ड के अलावा स्किल के अनुसार जिला प्रशासन इनके रोजगार की व्यवस्था कर रहा है।