newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Murder: बिहार के भागलपुर में 3 बदमाशों ने गोली मारकर युवक की ली जान, पत्नी पर है घरवालों को शक

बिहार में कानून और व्यवस्था की स्थिति सुधरती नहीं दिख रही। इसकी वजह आए दिन होने वाले अपराध हैं। लूट और हत्या की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ताजा मामला भागलपुर का है। यहां तीन नकाबपोश बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद वे फरार हो गए। घरवालों ने मृतक की पत्नी पर शक जताया है।

भागलपुर। बिहार में कानून और व्यवस्था की स्थिति सुधरती नहीं दिख रही। इसकी वजह आए दिन होने वाले अपराध हैं। लूट और हत्या की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ताजा मामला भागलपुर का है। यहां तीन नकाबपोश बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद वे फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर ही हत्या कराने का शक जताया है। इस वारदात के बाद भागलपुर में सनसनी फैल गई। हर तरफ हत्याकांड की चर्चा होती सुनाई दे रही है। हत्या की वारदात भागलपुर के नवगछिया इलाके में हुई। यहां एनएच 31 बस स्टैंड पर वारदात की गई। नवगछिया इलाके के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्दी ही हत्यारों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

murder large

पुलिस के मुताबिक गोपालपुर थाना इलाके के गोसाईगांव के निवासी राजाराम यादव की गोली मारकर हत्या की गई। राजाराम की उम्र 25 साल थी। वारदात के वक्त आसपास कहीं पुलिस नहीं थी। गोली चलने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उस वक्त तक राजाराम ने दम तोड़ दिया था। जिसके बाद उसकी लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। राजाराम के घरवालों का आरोप है कि जान-पहचान के एक अन्य युवक ने हत्या की वारदात की है। राजाराम के भाई ने शक जताया कि इसमें उनके भाई की पत्नी का भी हाथ हो सकता है।

bihar police

राजाराम की मां ने मीडिया को बताया कि उनकी बहू किसी सूरत में बेटे के साथ नहीं रहना चाहती थी। बहू पर उन्होंने आरोप लगाया कि वो 5 बार ससुराल से भाग भी चुकी है। हर बार राजाराम उसे मायके से ले आता था। छठी बार भागने के बाद राजाराम अपनी ससुराल नहीं गया और पत्नी को भी नहीं लाया।