नई दिल्ली। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड (Cold) बढ़ रही है। कुछ लोगों से ठंड बर्दाश्त नहीं होती। अगर आपको भी सर्दियों (Winters) में परेशानी होती है और ठंड बर्दाश्त नहीं होती तो अखरोट (Walnut) खाना शुरू कर दें। इससे शरीर में गर्माहट रहेगी और कई फायदे भी होंगे। जो हम आपको नीचे बताएंगे।
सर्दियों में खाएं अखरोट
सर्दियों में अखरोट खाने चाहिए। क्योंकि अखरोट की तासीर गर्म होती है, इसलिए ठंड में रोजाना 4 से 5 अखरोट का सेवन करना चाहिए। डॉक्टर्स भी इस मौसम में अखरोट खाने की सलाह देते हैं।
बालों के लिए फायदेमंद
बालों के लिए भी अखरोट फायदेमंद होता है। अखरोट में मौजूद विटामिन बी7 होता है जो आपके बालों को मजबूत बनाने का काम करता है।
त्वचा
चमकदार त्वचा पाने के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते है। अखरोट में विटामिन-बी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपकी त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे आपकी त्वचा को उम्र के निशान और झुर्रियों के प्रभाव से भी बचाया जा सकता है।
तनाव
अखरोट अथवा उसके तेल को आहार में शामिल करने से तनाव के लिए जिम्मेदार रक्तचाप को दूर करने में मदद मिलती है। अखरोट में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और असंतृप्त फैटी एसिड विशेषकर अल्फा लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा थ्री फैटी एसिड मौजूद होते हैं।
नींद
नट्स आपकी नींद सुधार सकते हैं इनमें मेलाटोनिन हॉरमोन होता है, जो नींद के लिए प्रेरित करना और नींद को नियंत्रित करता है। अगर आप सोने से पहले अखरोट खाए तो इससे आपकी नींद में सुधार आ जाता है।