Healthy Diet in Hindi : सेब खाने के बाद गलती से भी न खाएं ये चीजें, जानें कैसी होती है इसकी तासीर

Healthy Diet in Hindi: आपमें से भी कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें सेब खाना पसंद होगा लेकिन कई बार हम सेब खाने के बाद कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जिससे हमें दिक्कतें होने लगती है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि सेब खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और इसकी तासीर कैसी होती है।:

रितिका आर्या Written by: July 15, 2022 5:09 pm

नई दिल्ली। सेब सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। डॉक्टर भी हमें रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। कहते हैं रोजाना एक सेब खाने से व्यक्ति बीमार नहीं होता। आपमें से भी कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें सेब खाना पसंद होगा लेकिन कई बार हम सेब खाने के बाद कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जिससे हमें दिक्कतें होने लगती है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि सेब खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और इसकी तासीर कैसी होती है। अगर आपको भी इन दोनों ही सवालों के जवाब नहीं पता तो इस खबर को पूरा जरूर पढ़े…

कैसी होती है सेब की तासीर

  • सेब की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में सुबह के समय सेब को खाने से बचें। खासकर उन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए जिन्हें कफ की समस्या रहती है। ऐसे लोग सुबह के समय सेब का सेवन करने से बचें।
  • सेब खाने के बाद इन चीजों का नहीं करें सेवन

  • सेब खाने के बाद आपको मूली खाने से बचना चाहिए। सेब के बाद मूली का सेवन पाचन संबंधित समस्याओं को बढ़ाता है।
  • सेब खाने के बाद कभी भी आपको पानी भी नहीं पीना चाहिए। वरना आपको आंतों में सूजन या अपच की समस्या झेलनी पड़ सकती है।

apple...

  • सेब खाने के बाद कभी भी दही का सेवन नहीं करें। दही की तासीर भी ठंडी होती है। ऐसे में ये दोनों मिलकर आपको सर्दी की समस्या दे सकते हैं।
  • सेब का सेवन करने के बाद कभी भी अचार का सेवन न करें। ऐसा करने से आपके पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ सकता है साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती है।

Latest