newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सर्दियों में जमकर मूंगफली खाएं और मोटापे को कहें बाय-बाय

नई दिल्ली। लोग मूंगफली को बेहद चाव से खाते हैं। खासकर सर्दियों में मूंगफली को खाने का असली मजा आता है। सर्दियों में यह प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इतना ही नहीं मूंगफली बढ़ते वजन को कम करने में सहायक है। मोटापा आजकल के समय की आम समस्या बनता जा रहा है। मोटापे को कम …

नई दिल्ली। लोग मूंगफली को बेहद चाव से खाते हैं। खासकर सर्दियों में मूंगफली को खाने का असली मजा आता है। सर्दियों में यह प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इतना ही नहीं मूंगफली बढ़ते वजन को कम करने में सहायक है। मोटापा आजकल के समय की आम समस्या बनता जा रहा है।

मोटापे को कम करने के लिए रोजाना नुस्खे खोजने के बावजूद भी उन्हें अमल में लाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में मूंगफली खाना खाकर आप अपना वजन कम कर सकते हैं। हमारे स्वस्थ जीवन के लिए मेटाबॉलिज्म का सही रहना अत्यंत आवश्यक है। जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म सही प्रकार से काम करता है, वह लोग स्वस्थ रहते हैं। मूंगफली खाने से हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है।

मूंगफली खाने से पेट भरा-भरा लगता है और भूख भी नहीं लगती है। ऐसे में अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो आपका पेट भर रहेगा और कोई हाई कार्बोहाइड्रेट वाला खाना भी आपको नहीं खाना पड़ेगा। इससे आपका वजन भी संतुलन में रहेगा।

मूंगफली प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा मूंगफली में बायोटिन, तांबा, पोटेशियम, फोलेट, नियासिन, थियामिन और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व आपके शरीर में पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड फैट को कम करने में मदद करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह पोषक तत्व कैलोरी बर्न करने में भी सहायक है। इसलिए वजन को कम करने में मूंगफली एक अच्छा विकल्प है।

मूंगफली में लो इंसॉल्यूबल डाइट्री फाइबर भी पाया जाता है , जो वजन को कम करने में सहायक है। इससे बढ़ते वजन को कम करने के लिए मूंगफली का सेवन करें।